Breaking News
recent

प्रभाारी मंत्री ने क्यों कहा बकाया नहीं रहे कृषि कनेक्शन, छात्रावासों का करो निरीक्षण


चित्तौडग़ढ़. जिले के प्रभारी एवं कृषि, पशुपालन राज्यमंत्री भजन लाल जाटव ने शनिवार को जिला परिषद् के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। करीब दो घंटे चली बैठक में जाटव ने ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि राज्य सरकार ने जनहित में दो माह में जो भी योजनाएं शुरू की है या आदेश जारी किए है उनका क्रियान्वयन होकर लाभ आमजन को मिलने लगे। प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग से जिले में पेन्डिंग विद्युत कृषि कनेक्शनों के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों के कृषि कनेक्शन पेन्डिंग नही रहे इस के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को जिलेे में छात्रावासों का निरीक्षण करने तथा छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। जाटव ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं, मनरेगा श्रमिकों, 100 दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों, श्रमिकों को भूगतान, औसत मजदूरी दर, जिले में स्थापित आरओ प्लांट, सौलर बेस्ड सिंगल फेज नलकूप, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना, मौसमी बिमारियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिला परिषद्, विद्युत, कृषि, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, जल संसाधन, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नगर परिषद्, नगर विकास न्यास की योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौर, प्रशिक्षु आईएएस सुशील कुमार, अतिरिक्त कलक्टर चन्द्रभान सिंह भाटी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
...............
एक भी विधायक नहीं बैठक में
जिला प्रभारी मंत्री की ओर से ली गई समीक्षा बैठक में जिले का एक भी विधायक मौजूद नहीं रहा। गैर सरकारी अधिकारी के नाम पर बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ व कपासन से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आंनदीराम खटीक ही रहे। उन्होंने अधिकारियों से कई मुद्दों पर सवाल-जवाब भी किए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.