Breaking News
recent

जवानों की शहादत से फूटा आतंकियों के प्रति गुस्से का लावा



चित्तौडग़ढ़. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में आंतकियों के प्रति उफने गुस्से का ज्वार शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ जिले में भी देखने को मिला। राजनीतिक दल हो या सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन हो या कर्मचारी संगठन हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने एवं जख्मी जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में कोई पीछे नहीं दिखा। आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए-मोहम्मद संगठन व उसको संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई। लोगों ने पाकिस्तान व आंतकियों के प्रति गुस्से का इजहार करने के लिए खून से संदेश लिखने से लेकर पाकिस्तान का झण्डा तक जलाया। विभिन्न संगठनों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुंदडा, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष संदीप शर्मा, पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशनाथ योगी, जिला संगठक महासचिव करणसिंह सांखला, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, जिला परिषद सदस्य मोहनसिंह भाटी, जिला महामंत्री आरिफ अली, पार्षद कैलाश पंवार, विजय चौहान, पंचायती राज संभाग संयोजक आजाद पालीवाल, जिला प्रवक्ता अहसान पठान,शहर प्रवक्ता राजेश सोनी आदि मौजूद थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को शंभूपुरा थाने में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिव सेना की बैठक में जिला प्रमुख शहर बीएल रजक, राहुल सोनी, विक्रम गवाारिया, पंकज सेन आदि ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की भत्र्सना करते हुए शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। भारतीय ऑटोचालक यूनियन के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मारू व अन्य पदाधिकारियों ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
..............
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खून से लिखा ज्ञापन भेजा
युवक कांग्रेस कार्यकर्र्ताओं युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष विक्रम जाट के नेतृत्व में खून से लिखा हुआ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा। इसमें भारतीय जवानों पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के महासचिव देवीलाल धाकड़, महेश गाडरी, कविश शर्मा, मुकेश पारीक, सत्तु धाकड़, प्रवीण मेनारियाआदि कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रृद्धांजली दी।
..............
बैंककर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय स्टेट बैंक के चित्तौडग़ढ़ स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के सहायक महाप्रबन्धक विकास जग्गा ने बताया कि उनके अधीन कार्यरत चित्तौडग़ढ़ व राजसमंद जिले की सभी शाखाओं में पुलवामा में शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान में श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। इसमें स्टॉफ सदस्यों एवं ग्राहकों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। भारतीय स्टेट बैंक मीरानगर चित्तौडग़ढ़ शाखा के मुख्य प्रबन्धक राजेन्द्रसिंह भाटी ने के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।
.........................
अभिभाषक संस्थान ने की हमले की निंदा
जिला अभिभाषक संस्थाऩ ने सिविल बार रूम में सभा कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। घायल जवानो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सभा में संस्थान के अध्यख जसवंतसिंह राठौड़, सचिव अब्दल सत्तार खान, उपाध्यक्ष भारतभूषण प्रधान, सहसचिव मोहित सोनगरा, रमेश दशोरा, चांदनी बैरागी आदि ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने संस्थान के अध्यक्ष के नेतृत्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को दिया गया।
.............
मानव श्ऱृंखला बना अर्पित की श्रद्धाजंलि
बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि संगठनों की ओर से भी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बजरंगदल जिला संयोजक मुकेश नाहटा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई व शहीदो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया। इस दौरान आतंकियों व उनको संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ नारे भी लगाए। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, दूर्गावाहिनी प्रान्त संयोजिका लता पाण्ड्यिा, पूर्व यूआईटी चैयरमेन सुरेश झंवर, धर्मपाल गोयल, किशन धाकड़, प्रहलाद गोस्वामी, धीरज धाकड़, बजरंगदल नगर संयोजक विजय वैष्णव, रवि बैरागी, कृष्ण कुमार सोनी, अमन गौड़, विपुलसिंह राणावत, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष मोहित गौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.