जयपुर। सीकर के नेतड़वास गांव के सरपंच रामदेव सिंह का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बीस लाख रुपए हड़पने वाली गैंग के मुख्य आरोपी धोद निवासी जितेन्द्र सिंह को झोटवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी
गिरफ्तार आरोपी गैंग का सरगना अजमेर जेल में बंद हार्डकोर अपराधी मदन सिंह का भतीजा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह ने बताया कि सरपंच ने इस साल जनवरी में झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुरुवार को आरपीएस सुरेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। फिर आरोपी को उसके घर से पकड़ा।
पिस्तौल की नोक पर अपहरण किया
पुलिस जितेन्द्र का आपराधिक रिकॉर्ड जुटा रही है। मामले में कुचामन थाने की हार्डकोर अपराधी दौलत बानो, सहयोगी कांकरिया निवासी विषणु सिंह व श्याम सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार नेतड़वास गांव के सरपंच रामदेव सिंह के मोबाइल पर 25 दिसंबर को फोन आया था। उस दौरान यह घूमने के लिए रामेश्वरम (दक्षिण भारत) गए हुए थे। फोन करने वाले ने कहा बताया कि वे दूरदर्शन जयपुर से बोल रहे हैं और उनके पास नेतड़वास गांव के विकास कार्यों की बनी हुई सीडी है। जो बनकर तैयार है और उसे लेने के लिए सरपंच को जयपुर आना पडेग़ा।
इस पर सरपंच रामदेव सिंह ने कहा कि वह अभी दूसरे राज्य में आया हुआ है। जब वह वापस लौटेगा तो सीडी लेकर चला जाएगा। सरपंच के लडक़े ओमप्रकाश बिजारणिया ने बताया कि इसके बाद पिता एक दिसंबर को रामेश्वरम से वापस गांव लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने उसी नंबर पर बात की तो उन्हें दो दिसंबर को जयपुर बुलाया गया।
इन्होंने जगह के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की तो सामने वाले ने कहा कि वे उन्हें कार्यालय तक लाने के लिए एक ऑटो भेज रहे हैं। इसके बाद उसके पिता चौमू पुलिया जयपुर पहुंचे तो बताए अनुसार एक ऑटो उनके पास आकर रूका। जिसमें बैठने के बाद उसमें पहले से सवार दो-तीन लोगों ने पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया और मुरलीपुरा में बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर बीस लाख हड़प लिए।





No comments:
Post a Comment