Breaking News
recent

अस्पताल में मोर्चरी नहीं,शव रखने में हो रही परेशानी

जैसलमेर/लाठी. गांव में स्थित आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोर्चरी नहीं होने के कारण रात्रि में शव रखने में परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि 20 वर्ष पूर्व गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से ही अस्पताल में मोर्चरी की कमी महसूस की जा रही है। क्षेत्र में आए दिन होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से किसी व्यक्ति की मौत हो जाने पर रात्रि के समय मोर्चरी के अभाव में शव को रखने में खासी परेशानी होती है। विशेष रूप से पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती है अथवा शव को पोकरण अस्पताल ले जाना पड़ता है। बावजूद इसके चिकित्सा विभाग की ओर से यहां मोर्चरी निर्माण को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

करवाया गया है अवगत
अस्पताल में मोर्चरी का अभाव है, जिससे पुलिस व अन्य लोगों को परेशानी होती है। मोर्चरी के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
डॉ.विशेष थानवी, चिकित्साधिकारी आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लाठी

रबी फसल कटाई प्रयोग को लेकर दिया प्रशिक्षण
जैसलमेर. प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत रबी फसल कटाई प्रयोग वर्ष 2018-19 के तहत डीआरडीए हॉल में फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण उपखण्ड जैसलमेर व फतेहगढ़ के राजस्व अधिकारी, भू-अभिलेख निरीक्षक और उपखण्डों के पटवारी मय उपनिवेशन के साथ साथ कृषि व सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बीएल मीना ने दिया। डॉ. मीना ने प्रशिक्षणार्थियों को फसल कटाई के बारे में अपनाई जाने वाली विधि की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक नीति आयोग गौरव द्विवेदी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं मुद्रा ऋण तथा अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत रबी फसल कटाई प्रयोग वर्ष 2018-19 के तहत डीआरडीए हॉल में फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक डॉ. बीएल मीना ने दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.