Breaking News
recent

जिम्मेदार ही बन रहे बेपरवाह

गंगापुरसिटी (बामनवास) . जिन अधिकारियों के पास विद्यालयों के निरीक्षण की जिम्मेदारी है, वे ही समय पर अपने ऑफिस नहीं पहुंचते। ऐसे में स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग की उम्मीद लोगों के लिए बेमानी लग रही है।


दरअसल यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के आने का कोई समय तय नहीं हैं। वहीं कार्यालय छोडऩे की भी छूट है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रहता है कि जब भी कोई अधिकारी निरीक्षण की कार्रवाई करता है तो उनके पास सीधा सा जबाव रहता है कि वे फील्ड में स्कूल जांचने गए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह सीबीईओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की बानगी का नजारा उस समय देखने को मिला, जब स्कूलों में शैक्षिक सम्मेलन का अवकाश था और सुबह १० बजकर ३५ मिनट तक कार्यालय में एक सहायक कर्मचारी के अलावा कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं था, जबकि कार्यालय में करीब एक दर्जन से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं।

सुबह १० बजकर ४० मिनट पर सीबीईओ नाथूलाल खटीक, एसीबीईओ गंगासहाय मीना, संदर्भ व्यक्ति नफीस खान एवं लिपिक अजित मीना कार्यालय पहुंचे। पत्रिका संवाददाता द्वारा कार्यालय के कार्मिकों की लेट लतीफी के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि कर्मचारी आ रहे हैं। वे कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.