Breaking News
recent

नवाचार : एक माह में विद्यार्थियों को बनाएंगे विद्वान, जानिए पूरी खबर...

पाली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी। इसके महज पांच दिन पहले शिक्षा विभाग की नींद टूटी थी और अधिकारियों ने पिछले सत्र में न्यून परिणाम देने वाले विद्यालयों के बच्चों को विद्वान बनाने के फरमान को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू की है। अब सत्र गुजरने और महज एक माह परीक्षा में शेष रहते बच्चे विद्वान बनकर कैसे संख्यात्मक रूप से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करेंगे और गुणात्मक उन्नयन कैसा होगा। इसका अंदाज लगाया जा सकता है।

राज्य के सभी जिलों की 10वीं कक्षा में पिछले सत्र में 50 प्रतिशत और बारहवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले विद्यालयों में परिणाम उन्नयन और गुणात्मक सुधार के लिए उपचारात्मक शिक्षण शुरू किया गया था। इस शिक्षण को अब प्रभावी बनाने और जांच करने के आदेश जारी किए गए है। इसकी रिपोर्ट रोजाना अपराह्न चार बजे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा पाली को भेजने के निर्देश दिए गए है। इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट संयुक्त निदेशक संभाग स्कूल शिक्षा को भेजी जाएगी। जबकि बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब करीब एक माह ही शेष है।

परिणाम उन्नयन के लिए स्कूलों का रोजाना किया जाएगा निरीक्षण
विद्यालयों में शैक्षिक स्तर व परिणाम में सुधार के लिए रोजाना अधिकारी शैक्षणिक उन्नयन को लेकर निरीक्षण करेंगे। इसकी दैनिक रिपोर्ट भी अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। शैक्षिक उन्नयन का कार्यक्रम पूर्व में शुरू किया चुका था। -महेन्द्र नानीवाल, सहायक निदेशक, पाली

उच्च माध्यमिक परीक्षा में न्यून परिणाम वाले विद्यालय
- सेवाड़ी कला व विज्ञान संकाय
- राउमावि मारवाड़ जंक्शन - वाणिज्य संकाय
- राउमावि अटबड़ा विज्ञान - संकाय
- राबाउमावि सोजत सिटी, विज्ञान - संकाय
- राउमावि बलाना विज्ञान - संकाय
- राउमावि पालड़ी जोड़ विज्ञान - संकाय
- राउमावि कोलीवाड़ा विज्ञान - संकाय
- राउमावि बाली विज्ञान - संकाय

इन माध्यमिक स्कूलों का परिणाम रहा था कम
सुमेरपुर
- रामावि बाबा गांव
- राउमावि अनोपपुरा
- रामावि भाचुन्दा
बाली
- राउमावि गोरिया
- रामावि कुण्डाल
- राउमावि सेवाड़ी
- राउमावि पतावा
- रामावि पीपला
- राउमावि खुडाला
- राबाउमावि बाली
- राउमावि बाली
- राउमावि धणी
- रामावि सेन्दला
रायपुर
- राउमावि पिपलिया कलां
- राउमावि चिताड़
- राउमावि रातडिय़ा
- राउमावि अमरपुरा
- राउमावि रामगढ़ चांग
- राउमावि पचानपुरा
सोजत
- राउमावि रायरा कलां
- राउमावि मुरडावा
- राउमावि हरियामाली
- राबाउमावि सोजत
- राउमावि गजनई
जैतारण
- रामावि लिलरिया
- रामावि काणेचा
- राउमावि जैतारण
- राउमावि सांगवास
मारवाड़ जंक्शन
- राउमावि आऊवा
- राउमावि खारची
- राउमावि मारवाड़ जंक्शन
- रामावि नृसिंहपुरा
- रामावि बखाण
- राबामावि कंटालिया
- राउमावि सारण
रोहट
- राबाउमावि रोहट
- राउमावि बीठू
- राउमावि जैतपुर
पाली
- रामावि मिल क्षेत्र पाली
- राबाबाउमावि पाली
- राबामावि मिल क्षेत्र पाली
- राउमावि बाणिवास
- राउमावि सांपा
- राउमावि पुलिसलाइन पाली
- रामावि भाव नगर
- रामावि साकदड़ा
देसूरी
- राउमावि सिन्दरली



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.