जैसलमेर. जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि मंदिरों को अपने निशाने पर लेने से भी नहीं चूक रहे हंै। हाल ही में जैसलमेर व पोकरण के दो बड़े मंदिरों में चोरी की वारदातों से यह बात सामने आ रही है कि चोरों के हौंसले कितने बुलंद है। चाहे गत सोमवार रात्रि पोकरण कस्बे स्थित एक मंदिर के ताले तोडकऱ दानपात्र में रखे रूपये चुरा ले जाने का मामला हो या एक पखवाड़े पहले शहर के जोगीदास धाम स्थित माता भटियाणी के मंदिर से लाखों रूपये नकदी सहित 25 तोला सोना व 7 किलो चांदी के आभूषण चुरा ले जाने की वारदात। जिले में लोगों के आस्था स्थलों पर हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने व पुलिस के हाथ खाली रहने से स्थानीय लोगों में भय व रोष है।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जिले के जोगीदास धाम स्थित माता भटियाणी के मंदिर में हुई चोरी का सोलह दिन बीतने के बाद भी खुलासा नहीं होने से नाराज भक्तों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। ज्ञापन में शीघ्र ही चोरी की वारदात का खुलासा करने व आरोपियों को गिरफ्तार नही किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान श्यामपालसिंह, चंदनाराम चौधरी, दलवीरसिंह, प्रेमसिंह परिहार, केसरसिंह झिनझिनयाली, हरिसिंह डांगरी, गिरधरसिंह, किशन सोनी, हाथीसिंह चेलक, ओंकारसिंह, दीपाराम, अनोपसिंह देवड़ा, तेजसिंह तेजमालता, सुनील पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे।
मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की
पोकरण. क्षेत्र के सनावड़ा गांव में बुधवार को रावल मल्लीनाथ मंदिर व रानी रूपादे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर समिति के कार्यकर्ता पदमसिंह राठौड़ ने बताया कि गांव के मुख्य चौक में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में सुबह नौ बजे शुभ मुहुर्त में रावल मल्लीनाथ महाराज व रानी रूपादे की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा नगर परिक्रमा के बाद स्वामीजी की ढाणी मठ के महंत रावलपुरी महाराज ने प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना कर ध्वज चढ़ाया। इस मौके पर बालोटा मठ मोहनगढ़ के महंत निरंजनभारती महाराज, शेरगढ़ के महंत शिवगिरी महाराज, भींयाड़ मठ के महंत मगनपुरी महाराज सहित बड़ी संख्या में सनावड़ा सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित थे। दोपहर बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।





No comments:
Post a Comment