Breaking News
recent

क्रिकेटर रिद्धिमान साहा चोट से उबरकर नौ माह बाद मैदान में वापसी करेंगे

कोलकाता। भारतीय टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोट से उबरकर क्रिकेट के मैदान में नौ माह बाद वापसी को तैयार हैं। वे सैयद मुश्ताक अली टी-20 घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट से वापसी करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें साहा शामिल हैं। साहा आखिरी बार बीते साल 25 मई को इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में दिखे थे। इसके बाद वह चोटिल हो गये और उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ी।

टीम से बाहर होने के बाद से परिस्थितियां बदली

साहा ने वापसी पर कहा कि वह इस टूर्नामेंट एक विश्राम के बाद वापसी की तरह ले रहे हैं। उनके लिये यह सत्र की शुरुआत है। ग्रुप डी में शामिल बंगाल इस प्रतियोगिता में अपने अभियान का आगाज 21 फरवरी को करेगा। वह कटक के खिलाफ मैच खेलेगा। साहा के टीम से बाहर होने के बाद से परिस्थितियां काफी बदल गईं हैं, रिषभ पंत ने राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की कर ली है। ऐसे में यदि वो शानदार वापसी करने में सफल रहे तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने एक नई समस्या टेस्ट विकेटकीपर के चयन को लेकर खड़ी हो जाएगी। बंगाल के 34 साल के विकेटकीपर ने कहा कि वह कभी चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलते हैं। यह उनके हाथ में नहीं है। जो उनके हाथ में है उसे पूरी तरह से भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मनोज तिवारी करेंगे बंगाल की कप्तानी

बता दें कि भारत को अगला टेस्ट मैच विश्व कप के बाद जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में खेलना है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मनोज तिवारी बंगाल की कप्तानी करेंगे। बंगाल ने पिछली बार 2010-11 में इस खिताब को जीता था।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.