Breaking News
recent

बंद होने जा रही है गूगल की ये सेवा, गायब हो जाएगा आपका सारा डेटा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी google अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाली है। जल्द ही गूगल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Google+ को बंद करने जा रही है। कंपनी ने मेल करके अपने ग्राहकों को इसकी सूचना दे दी है।


बंद हो जाएंगे सभी अकाउंट

आपको बता दें कि कंपनी की ओर से जारी किए गए मेल में सूचना दी गई है कि कंपनी अप्रैल में अपनी Google+ की सेवा बंद कर देगी। इस सेवा के बंद होने के बाद से सभी लोगों के मौजूदा अकाउंट काम करना बंद कर देंगे।


दिसंबर में किए गए थे सभी को मेल

कंपनी की ओर से दिसंबर 2018 में सभी लोगों को मेल भेज दिए गए थे। इस ईमेल में गूगल ने Google+ पर अकाउंट बनाने के लिए यूजर्स का आभार भी जताया है और सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि सभी यूजर अपने फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर लें। वहीं, आपको बता दें कि इस सेवा के बंद हो जाने की असली वजह google plus के 5.2 करोड़ यूजर्स (52 मिलियन) यूजर्स का डाटा प्रभावित होना बताया जा रहा है।


बंद करने की वजह है ये

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा को बंद करने की वजह इसमें आए एक बड़े बग (गड़बड़ी) को बताया है। इस बग की वजह से करीब 5.2 करोड़ का पर्सनल डाटा प्रभावित हुआ है। पहले इस सर्विस को 2019 के अंत में बंद किया जाना था, लेकिन इस गड़बड़ी की वजह से कंपनी ने इसको अप्रैल में ही बंद करने का निर्णय लिया है।


स्टेप्स में होगा बंद

गूगल ने ई-मेल में कहा है कि वह अपनी Google+ सेवा को स्टेप्स में बंद किया जाएगा। पहले चरण में 4 फरवरी से Google+ पर कोई भी पेज, प्रोफाइल, कम्यूनिटी या इवेंट क्रिएट बंद नहीं होगा। कुछ सप्ताह में Google+ का Sign in बटन कार्य करना बंद कर देगा। 4 फरवरी के बाद ब्लॉगर कोई कमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि Google+ यूजर्स का G Suite अकाउंट एक्टिव रहेगा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.