Breaking News
recent

ये लोग शामिल हुए तो बात करोड़ों तक पहुंच गई

 रानी. नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक पालिकाध्यक्ष घीसुलाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पालिका का करीब 30 करोड़ 82 लाख 23 हजार का बजट पारित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि जनहित के विकास कार्य प्रत्येक वार्ड में करवाए जा रहे हैं। सभी पार्षदों की सहमति से शहरी सौन्दर्यीकरण के कार्य करवाया जाएगा। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर प्रताप व मुख्य बाजार के अलग-अलग स्थानो पर पार्क बनाया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को घूमने व बच्चों के लिए खेलने के लिए काम आ सके। उन्होंने सभी पार्षदों से पाइप लाइन डलवाने, रोडलाइट लगवाने के साथ सडक व नाली निर्माण के प्रस्ताव लेकर शीघ्र टेण्डर निकाल कर कार्य प्रारम्भ करवाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूखण्ड मालिकों से आपसी समझाइश कर व नियमानुसार कार्यवाही कर भुरेश्वर महादेव मंदिर जाने के रास्ते को खुलवाने की कार्रवाई की गई है। भूखण्ड मालिकों को नियमानुसार पालिका की जमीन सशुल्क देने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी जगदीश खिचड व कनिष्ठ लिपिक परसराम मेहरा ने बैठक में बताया कि सर्वसम्मति से 30 करोड 82 लाख 23 हजार का बजट पारित किया गया। जिसमें राजस्व आय 9 करोड 92 लाख 40 हजार रुपए व पूंजीगत आय 14 करोड 62 लाख 40 हजार का प्रावधान रखा गया है।

पालिका भवन का विस्तार होगा

बैठक में पालिकाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि पालिका भवन का विस्तार कर आधुनिक बैठक हॉल, पालिकाध्यक्ष व इओ कक्ष सहित अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। जिस पर करीब 50 लाख से अधिक का व्यय होगा।

सुविधा युक्त पार्क बनेंगे
मीठेश्वर महादेव मंदिर मैन बाजार व जनाना चिकित्सालय प्रताप बाजार में सभी सुविधापूर्ण पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। जिसमे वॉकिंग ट्रेक, झूले, बैंच व दीवार बनाई जाएगी।

जनसुविधाओं के लिए खरीदे जाएंगे वाहान

पालिका क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढाने के उद्देश्य से एक ट्रैक्टर, ऑटो, टिपर, काउ कैचर व श्वान पकडऩे की गाडी खरीदने का निर्णय किया गया है।

इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा

पालिका क्षेत्र में बकाया लाखों रुपए के नगरीय टेक्स वसूलने के लिए अधिक कर्मचारी लगाने के साथ मॉनिटरिंग करने, वैक्यूम मशीन देने वाली फ र्म को भुगतान नहीं करने, नाकारा सामान का निस्तारण करने, लम्बे समय से अटके शौचालय निर्माण का भुगतान करने, नोटिस देने के बाद पालिका की राशि जमा नहीं करवाने वालों की जमीन सीज करने, पुलिस थाने व राउमावि की जमीन का पट्टा देने, गेट निर्माण के बाद बची राशि से पीक पॉइन्ट बनाने का प्रस्ताव लिया गया।

ये मौजूद थे

बैठक में प्रतिपक्ष नेता सुनिल बैरवा, उपाध्यक्ष मांगीलाल गहलोत, पार्षद उम्मेद सिंह कच्छवाह, सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मण सुथार, हीरालाल चितारा, धमेन्द्र जैन, महावीर जैन, पुष्पा चौधरी, रूपाली गहलोत, नेहा खारवाल, सुशीला मेघवाल, योगिता राजपुरोहित, अधिशासी अधिकारी जगदीश खिचड़, परसराम मेहरा, कनिष्ठ अभियन्ता अयुब अली मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.