Breaking News
recent

जगदीश मेले का आगाज आज

नादौती. समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी में रविवार को बसंत पंचमी पर सतरंगी छटाओं के बीच जगदीश भगवान के वार्षिक मेले का आगाज होगा।
इस मौके पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना के साथ रथ यात्रा निकलेगी। जिसमे अनेक श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। मेले में भगवान जगदीश की यात्रा, घोडा-घोडी दौड़, नाल प्रतियोगिता, जनकपुर स्थित मंच पर जगदीश भगवान की माला की बोली, धर्मसभा के आयोजन होंगे। मंदिर में सुबह महंत मनोज शास्त्री सहित आधा दर्जन पंडितों द्वारा जगदीश भगवान की विशेष पूजा की जाएगी। जिसमें मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों सहित बारह गांवों के प्रमुख पंच पटेल भाग लेंगे। मध्यान्ह को रथ यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें जगदीश भगवान के प्रमुख रथ सहित तीन रथ शामिल होंगे। जिनमें प्रथम रथ में बलदाऊजी महाराज, बहन सुभद्रा व अंतिम रथ में प्रतिमा विराजित होगी। सर्व समाज के लोग रथों को अपने हाथों से खींचते हुए जगदीश मंदिर से करीब आधा किलोमीटर दूर जानकीजी के मंदिर परिसर स्थित जनकपुर लेकर जाएंगे। रथ यात्रा के आगे सुसज्जित घोडिय़ां नृत्य के साथ करतब दिखाते हुए चलेंगी।
जनकपुर पहुंच कर भगवान की तीनों मूर्तियों को मुख्य मंच पर विराजमान कर उनकी पूजा अर्चना के साथ माला की बोली लगाई जाएगी। माला की अंतिम बोली लगाने वाले का मंदिर ट्रस्ट समिति सहित बारह गांवों के पंच पटेलों द्वारा सम्मान भगवान की माला भेंट की जाएगी। मंच पर मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का सम्मान किया जाएगी।
बुर्जा हनुमान पर कथा आज से
नादौती. यहां बुर्जा वाले हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू होगी। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट व प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह ८ बजे श्रीगणेश पूजन, विशाल कलश यात्रा के साथ पंडित कुंजबिहारी शास्त्री द्वारा भागवत कथा प्रवचन का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का १७ फरवरी को समापन होगा।
(निज संवाददाता)
भागवत कथा आज से
कैलादेवी. खोहरी गांव के सीतारामजी मंदिर पर रविवार से भागवत कथा का आयोजन होगा। विदूषी प्रेमलता शास्त्री के सानिध्य में कार्यक्रम शुरू होगा। रामकेश माली ने बताया कि ठाकुरजी के मंदिर से सीताराम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.