Breaking News
recent

तेज रफ्तार कार बन गई काल, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

झालावाड़। तेज रफ्तार वाहनों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसा ही एक मामला भीमसागर में देखने को मिला, जहां सारोलाकलां कस्बे में खानपुर अकलेरा रोड़ पर तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

तेज गति कार ने ले ली जान, परिवार में पसरा मातम

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस थाना प्रभारी सारोलाकलां बन्नालाल जाट ने बताया कि तेज गति में कार सारोला से खानपुर की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक सवार हुकमचंद गुर्जर अपने गांव बाढ़िया सारोलाखुर्द से सारोलाकलां की तरफ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद डाला। हादसे की खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सारोला पीएससी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है। एएसआई दामोदरदास ने बताया कि घटनास्थल से कार जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.