करौली. क्षेत्र के टोंका-खरैटा स्थित नन्दे भुमिया पर बुधवार को देवनारायण भगवान के वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर हजारों लोगों ने दर्शन कर मनौती मांगी। इस मौके पर प्रात: टोंके की अथाई से कलश यात्रा एवं रथ यात्रा निकाली गई।
भगवान देवनारायण के रथ में सारथी के रूप में करौली विकास अधिकारी गुलाबसिंह गुर्जर रहे, मुख्य अतिथि बतौर जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा ने शिरकत की। वहीं उपजिला कलक्टर जगदीशप्रसाद गौड़ विशिष्ठ अतिथि रहे। अतिथियों का समाज की परम्परा अनुसार साफा पहना कर स्वागत किया गया।
मेले में बारह गांव बिडरवास सहित बैंसला एवं अन्य हजारों लोगों ने भाग लिया। मेले में माला की बोली ८१ हजार रुपए में परशु फौजी ऊंचेकापुरा के नाम रही। मेले में लोकगीत-कन्हैया दंगल गीतों का आयोजन हुआ। रचनाएं सुनकर श्रोता झूम उठे। इस मौके पर हेमराज ऊंचेकापुरा, पूर्व प्रधान सियाराम, शीशराम टोंका, विमल ऊंचेकापुरा, हाकिमसिंह बैंसला, बटरू गुर्जर, अरविन्द ऊंचेकापुरा, धर्मसिंह, ऊंचेकापुरा, दामोदर पटेल, रामस्वरूप पटेल, रामसुखा तुलसीपुरा, दयाराम तुलसीपुरा, रामवीर थड़कापुरा, प्रकाश फूले की झोंपड़ी, शीशराम, परसु फौजी, रेखसिंह ऊंचेकापुरा, बंटी ऊंचेकापुरा सहित अन्य मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment