Breaking News
recent

गुस्से में झुंझुनूंवासी, बोले, अब तो कर दो आर-पार

गुस्से में झुंझुनूंवासी, बोले, अब तो कर दो आर-पार
विभिन्न संगठनों ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को शुक्रवार को विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलेभर में गुस्सा दिखाई दिया। सभी का एक ही कहना था, बहुत हो गया सरकार, अब जवाब दे दो। हमें कुछ नहीं बस बदला चाहिए।
कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन व न्याय विभाग की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने कहा कि इस कायरता पूर्ण कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। हम उन शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कलक्टर रवि जैन ने कहा कि हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर सीजेएम विजय सिंह माहवर, एडीएम राजेन्द्र अग्रवाल सहित जिला प्रशासन व न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित थे।
शहीद स्मारक में भाजपा की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, राजेंद्र भांबू, सभापति सुदेश अहलावत, विश्वम्भर पूनिया, प्रमोद खंडेलिया, प्रमोद जानू, शीशराम, देवेंद्र खत्री, बुधराम सैनी, मंजू चौहान, संजय मोरवाल आदि मौजूद थे।
एक्स पेरामिलिट्री पर्सन वेलफेयर संस्था की ओर से सेंट्रल पुलिस कैटीन के सामने श्रद्धांजलि दी गई।
बड़ागांव स्थित गोमती देवी कॉलेज दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक परिवार की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। लाम्बा कोचिंग कॉलेज में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जीवेम समूह के विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी।
स्टार एकेडमी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। स्टाफ ने अपने एक दिन का वेतन शहीद परिवारों की मदद के लिए दिया। एकेडमिक डायरेक्टर व अन्य ने 51 हजार रुपए का चेक जिला कलक्टर को सौंपा। शहीद स्मारक पर आरआर मोरारका कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से मोमबत्ती जलकार व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी प्रकार भगत सिंह गु्रप की ओर से मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विद्युत निगम के कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गौरव सेनानी शिक्षक संघ की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बिसाऊ. राजस्थान पब्लिक उमा विद्यालय बिसाऊ के बच्चों ने श्रद्धांजलि देते हुए मौन रैली निकाली। इसी प्रकार हाइटन एकेडमी में मौन प्रार्थना की गई।
नवलगढ़. कस्बे में नानसा गेट स्थित पंच मार्केट में श्रद्धांजलि दी गई। इसी तरह अभिभाषक संघ नवलगढ़ की ओर से उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पाकिस्तान की सह पर पनप रहे आतंकवाद को समाप्त करने के सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।
मोहल्ला बिसायतियां स्थित मदरसे के पास बिसायती विकास समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। डूंडलोद स्थित डूण्डलोद विद्यापीठ परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। नवलगढ़ कस्बे के शहीद स्मारक केंडल जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसी तरह मिंतर चौक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।
मुकुंदगढ़. कस्बे के सागरमल बागड़ोदिया उमा विद्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं चूड़ी अजीतगढ़ के नेमानी उमा विद्यालय में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा कस्बे के वार्ड पांच में सर्राफ हवेली के निकट भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
खिरोड़. खिरोड़ के वार्ड चार में स्थित शारदा सदन स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.