Breaking News
recent

प्रधानमंत्री की किसान सम्मान निधि और जनधन योजना को लेकर जुटी ऐसे लोगों की भीड़

उदयपुर. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: पीएम किसान योजना का रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत विद्या भवन ऑडिटोरियम में शुभारंभ हुआ। गिर्वा व बडग़ांव ब्लॉक के चार सौ से अधिक किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अर्जुनलाल मीणा ने किसानों से योजना का अधिकाधिक नाम लेने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कलक्टर आनंदी, एडीएम प्रशासन चांदमल वर्मा, एसडीओ गिर्वा लोकबंधु, प्रधान खूबीलाल पालीवाल में विचार व्यक्त किए। कृषि विपणन के संयुक्त निदेशक संजय व्यास, कृषि उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक शांतिलाल डामोर ने योजना से जुड़ी हुई जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक बडग़ांव केवीके के संस्था प्रमुख आनंद सिंह जोधा ने स्लाइड के माध्यम से योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि सुधीर वर्मा, संयुक्त निदेशक फल सब्जी मण्डी संजीव पण्ड्या, सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के एमडी अश्विनी पण्ड्या भी मौजूद थे।

यह है योजना
पीएम किसान योजना में देशभर के लघु.सीमांत कृषकों, जिनके पास दस बीघा से कम जमीन हो, को भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए सीधे खातों में जमा होंगे। इसके लिए किसान को मोबाइल नंबर, आधार.भामाशाह बैंक पासबुक व खसरा नंबर के साथ ई.मित्र पर पंजीकरण कराना होगा। पटवारी रिकोर्ड से जांच के बाद किसान के मोबाइल पर संदेश आएगा। साथ ही पहली किश्त खाते में आएगी।

जनधन शिविर का शुभारंभ
इधर, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर दो दिवसीय शिविर का रविवार को श्रम विभाग कार्यालय में आरंभ हुआ। बड़ी संख्या में कामगारों ने पंजीयन करवाया। सोमवार को भी शिविर में पंजीयन जारी रहेगा। संयुक्त श्रम आयुक्त पीपी शर्मा ने बताया कि घरेलू श्रमिक, झाड़ू पोछा करने वाले, सब्जी वाले 18 से 40 वर्ष आयु के 15 हजार से कम आय वाले लोग योजना में पंजीयन कराने के लिए पात्र होंगे। पंजीकृत श्रमिकों योजना के तहत मासिक अंशदान जमा कराना होगा। 60 साल बाद योजना के तहत लाभान्वित को 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.