Breaking News
recent

साप्ताहिक समीक्षा: तेल तिलहन बाजार में कारोबार कमजोर

नई दिल्ली। बीते सप्ताह दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में कारोबार कमजोर रहा। बाजार में आम बजट में खाद्य तेल कारोबार को लेकर किसी घोषणा की प्रतीक्षा में गतिविधियां सीमित रहीं। सप्ताह के दौरान अधिकांश खाद्य एवं अखाद्य तेलों के भाव में मामूली घट बढ़ देखी गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि पाम तेल की आवक बढ़ने के दबाव में सरसों बीज और मूंगफली दाना के भाव क्रमश: 4,100-4,140 रुपए और 4,450 - 4,650 के पूर्व सप्ताहांत के स्तर पर बने रहे। जबकि वनस्पति घी के भाव इस दौरान 10 रुपये बढ़कर 1,135-1,335 रुपए प्रति (15 लीटर का) टिन हो गए।

मुंगफली मिल डिलिवरी, गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड के भाव पिछले सप्ताहांत के बंद भाव क्रमश: 9,500 रुपए प्रति क्विन्टल और 1,715 - 1,755 रुपए प्रति टिन पर पूर्ववत बंद हुए। सरसों तेल (दादरी) के भाव पिछले सप्ताहांत के 8,370 रुपए से 30 रुपए बढ़कर समीक्षाधीन सप्ताहांत में 8,400 रुपए प्रति क्विन्टल पर बंद हुए। जबकि सरसों पक्की और कच्ची घानी के भाव पूर्व सप्ताहांत के क्रमश: 1,275-1,585 रुपए और 1,610-1,760 रुपए प्रति टिन पर पूर्ववत बंद हुए।

तिल मिल डिलिवरी की कीमत भी पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर पर बनी रही। सोयाबीन मिल डिलिवरी का भाव पिछले सप्ताहांत के 8,350 रुपए से बढ़कर समीक्षाधीन सप्ताहांत में 8,450 रुपए प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ। सोयाबीन रिफाइंड इंदौर का भाव 150 रुपए की तेजी दर्शाता सप्ताहांत में 8,150 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ। सोयाबीन डीगम का भाव पिछले सप्ताहांत के 7,350 रुपए प्रति क्विंटल से 100 रुपये सुधरकर 7,450 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ।

कच्चा पामतेल एक्स-कांडला के भाव पिछले सप्ताह के 5,560 रुपए प्रति क्विन्टल से बढ़कर 5,620 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) का भाव पिछले सप्ताहांत 6,900 रुपए था जो समीक्षाधीन सप्ताहांत में 50 रुपये सुधरकर 6,950 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। स्थानीय बाजार में लिवाली के अभाव में पामोलीन आरबीडी दिल्ली और पामोलीन कांडला की कीमत पिछले सप्ताहांत के बंद क्रमश: 7,050 रुपये और 6,300 रुपए पर अपरिवर्तित रही। नारियल तेल, अलसी, अरंडी, नीम और मक्का खल के भाव तेल जैसे तेलों के भाव भी पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर पर ही बंद हुए।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.