चूरू. ढाढऱ स्कूल की दीवारें यहां पढऩे वाले बच्चों व आने वाले लोगों को आकर्षित कर रही हैं। स्कूल की हर दीवार पर पर्यावरण, देश भक्ति से संबंधित चित्र बनाए गए हैं। चित्रकारी इतनी सुंदर है कि यहां आने वाले किसी की आंखेउन चित्रों पर टिक जाती हैं। शुकव्रार को ढाढर स्कूल में समसा एसीपी गोविन्दसिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को किताबें व जूते-मोजे आदि वितरित किए गए।
मानसी की बदौलत बदली स्कूल की सूरत
स्कूल को इस तरह आकर्षक बनाने में दिल्ली की मानसी जोशी की अहम भूमिका रही है। जोशी पीरामल फांउडेशन से जुड़कर करीब दो सालों से जिले की पांच आदर्श स्कूलों में यह काम कर रही है। सफाई, सेल्फ डिफेन्स, लाइब्रेरी, सामान्य जागरूकता के लिए बच्चों को प्रेरित करने वाली चित्रकारी कर बच्चों को सिखा रही है। मानसी ने पांच स्कूलों की खाली दीवारों को रंगने का काम शुरू करवाया है। इस विकासात्मक कार्य में दिल्ली की आपकी सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने 15000 रुपए देकर आर्थिक रूप से सहायता की। साथ ही साथ मानसी ने अपने दोस्तों और परिजनों की मदद से और भी राशि जोड़ी है जिससे वह बाकी स्कूल को सुंदर और बच्चों के उपयुक्त बनाना चाहती है। स्कूल के संस्था प्रधान बेधड़क कुमार का कहना है कि स्कूल अब बहुत सुंदर लगने लगा है, जो गांव के बच्चों को आने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। मानसी ने आपकी सेवा वेलफेयर फाउंडेशन के अजीत कुमार और दिनेश शर्मा के साथ जुड़कर आदर्श स्कूल ढाढऱ, सहजूसर, डीएपुरा में यह काम किया है। कक्षा पहली से पाचवीं के करीब 300 बच्चों के लिए जूते, मोजे और किताबे बटवाए गए। आपकी सेवा फाउंडेशन से पधारे अजित कुमार एवं दिनेश शर्मा ने बच्चों को सामग्री वितरित की। पीरामल टीम से प्रोग्राम मैनेजर खुशबू दीक्षित और प्रोग्राम लीडर पल्लवी भी मौजूद थी। इससे पहले उक्त टीम उत्तर प्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ के स्कूल में बच्चों के लिए ऐसे कार्य कर चुकी है। मानसी ने बताया कि १६ जुलाई २०१९ को आदर्श स्कूल डीएस पुरा में भी यह कार्यक्रम कराया जाएगा। मानसी की कोशिश हमेशा से यही रही है की वह समग्र रूप से बच्चों की शिक्षा को बेहतर और मज़ेदार बना सके। विद्यालयों को श्रेष्ठ बनाने में चूरू के लोगों के सहयोग की आशा के साथ पेंटिंग के काम को अन्य स्कूलों में पूरा करने में लगी है।





No comments:
Post a Comment