-गांव 13 आरबी में अन्धविश्वास की परकाष्ठा का मामला
- एक कथित तांत्रिक ओर उसके दो चेलों ने साथ मिलकर एक विवाहिता को गर्म चिपटों से जगह-जगह से दाग दिया था
गजसिंहपुर. अंधविश्वास की परकाष्ठा पार करके ग्राम पंचायत 71 आरबी के अंतर्गत पडऩे वाले गांव 13 आरबी में एक विवाहिता को गर्म चिमटों से दागने ओर उसे मरणासन्न स्तिथि तक पहुंचाने के मामले में छ: जनों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता के पति आसाराम पुत्र सुरजीत राम, कथित तांत्रिक धीरज कुमार उर्फ धीरू,ससुर सुरजीत राम, सास शांतिदेवी सहित दो अन्य को देर शाम राउंडअप कर लिया।
गजसिंहपुर हैड कांस्टेबल महेन्द्र स्वामी ने बताया कि पीडि़ता सुमित्रा नायक के भाई कालू राम पुत्र बनवारी लाल ने मामला दर्ज करवाया की उसकी बहन सुमित्रा की शादी करीब 10 साल पहले गांव 13 आरबी के आसाराम पुत्र सुरजीत राम के साथ हुई थी। शुरू से ही उनका दांपत्य कलह में ही चलता आ रहा है। क्योंकि सुसराल पक्ष के लोग बार-बार दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को तंग परेशान करते थे।
इसी कलह के चलते कई बार समाज की पंचायतें भी हुई। अब तो हद उस वक़्त हो गई जब पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने सुमित्रा को भूत प्रेत के साये में होने की बात कहते हुए गांव 71 आरबी के एक कथित तांत्रिक ओर उसके दो चेलों के साथ मिलकर गर्म चिपटों से उसके सारे शरीर को जगह-जगह से दाग दिया। ऐसी हालत में वे अपनी बहन को राजकीय जिला चिकित्सालय इलाज के लिए ले आए। क्योंकि सुमित्रा चिमटों द्वारा दी गई प्रताडऩा से बेहोश हो गई थी।
पुलिस ने पीडि़ता के भाई कालू राम की रिपोर्ट के आधार पर पीडि़ता के पति आसाराम, तांत्रिक धीरज कुमार उर्फ धीरू, सुरजीत राम, शांति देवी के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा, मारपीट इत्यादि धाराओं के आरोप में मामला दर्ज कर पांच जनों को राउंडअप कर लिया। पुलिस के अनुसार इन छ: आरोपपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ उपरांत दोषी पाए जाने पर इन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है की गांव 13 आरबी की विवाहिता सुमित्रा देवी बीमार थी। उसके पति, सास ससुर इत्यादी ने उस पर भूत प्रेत का साया मानते हुए उसे गांव 71 आर के एक तांत्रिक के हवाले कर दिया। इन सभी ने मिलकर उसे गर्म चिमटों से दागा। जिससे सुमित्रा बेहोश हो गई। तब उसे श्रीगंगानगर के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।





No comments:
Post a Comment