Breaking News
recent

शहरवासियों के साथ व्यापारियों ने भी कहां किया शहीदों को नमन

 

चित्तौडग़ढ़. पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के ४० जवानों को रविवार को चित्तौडग़ढ़ में राजस्थान पत्रिका प्रायोजित मेगा ट्रेड फेयर में भी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में मेले में आने वाले शहरवासियों के साथ वहां स्टॉल लगा व्यवसाय करने वाले व्यापारी भी शामिल थे। सभी वर्गो ने शहीदों को नमन किया। ट्रेड फेयर परिसर में प्रवेश करते ही स्वागत कक्ष के पास ही पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि का बैनर लगाया गया। यहां पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी ४० जवानों के चित्र वाले बैनर भी लगाया गया। मेला परिसर में आने वाले शहरवासी यहां शहीदों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते रहे। इस दौरान कई शहरवासियों की आंखे भी नम हो उठी। मेला परिसर में स्टॉल लगाने वाले व्यापारियों ने भी शाम को पुष्प अर्पित कर पुलवामा के शहीदों को नमन किया। शहीदों को पुष्पाजंलि का ये दौरा दोपहर १२ बजे मेला शुरू होने से लेकर रात में मेले के समापन तक चलता रहा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.