सीकर।
जिले के रामगढ़ शेखावाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में आठवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालो की रूह कांप उठी। दर्दनाक हादसे में छात्र का सिर धड़ से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी थाना इलाके में सुबह बाइक लेकर जा रहा आठवीं का छात्र ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में छात्र का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्र का सिर धड़ से अलग हो गया और कई दूर तक ट्रक के साथ घसीटता हुआ गया।
रामगढ़ थाना अधिकारी घासीराम मीणा के अनुसार मृतक की पहचान रसूलपुर गांव निवासी 15 वर्षीय नरेंद्र पुत्र सुभाष नायक के रूप में हुई है। वह कक्षा आठवीं का छात्र था। आज सुबह 11 बजे वह अपने घर से गांव बाइक पर जा रहा था। गांव से निकलते ही सामने से आए रोड़ी से भरे ट्रक की चपेट में आया गया।
छात्र का सिर से धड़ से हुआ अलग
हादसा इतना भयानक था कि छात्र का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और धड़ से अलग हो गया। वहीं ट्रक के साथ कई दूर तक घसीटता हुआ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





No comments:
Post a Comment