Breaking News
recent

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत,स्वास्थ्य विभाग ने कराया सर्वे

 

गंगापुर।
कस्बे के वार्ड नंबर 11 में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। महिला उदयपुर के महाराणा भूपाल सिंह चिकित्सालय में भर्ती थी। महिला का शव रविवार को गंगापुर लाया गया।


जानकारी के अनुसार वार्ड 11 निवासी महिला कंचन देवी मूंदड़ा उदयपुर महाराणा भोपाल चिकित्सालय में भर्ती थी। महिला का स्वाइन फ्लू का उपचार किया जा रहा था। देर रात उसकी मौत हो गई। सुबह उनका शव गंगापुर लाया गया। चिकित्सा विभाग ने टीम भेजकर वार्ड 11 व आस—पास का सर्वे करवाया गया तथा परिजनों व सपर्क में आने वाले लोगों को दवाइयां दी गई । रिपोर्ट में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि ब्लॉक सीएमएचओ डॉ मुकेश तिवारी ने बताया कि उदयपुर में देर रात्रि में हुई महिला कंचन देवी मूंदड़ा की मौत के बाद रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव बताया गया है। जिसके चलते महिला के परिजनों की जाच कर दवा दे दी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.