कोटा. एक महिला ने अन्नतपुरा थाने में अभद्र व्यवहार करने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सिटी को ज्ञापन दिया है। महिला को थाने में किसी मामले में बयान के लिए बुलाया था।
अन्नतपुरा निवासी पीडि़त महिला रेखा ने बताया कि उसके पारिवारिक मामले में थाने के एएसआई देशराज ने थाने में बयान के लिए सोमवार को बुलवाया था। लेकिन वह किसी काम से सोमवार को जयपुर चली गई।
मंगलवार को थाने पहुंच एएसआई देशराज को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली है, थाने में माया मैडम होगी वह आपके बयान ले लेगी। माया से जब बयान लेने के लिए कहा तो उसने कहा, बाहर बैठों कुछ काम निपटाकर अभी बयान लेती हूं। सीआई साहब ने मुझे वहां बैठा देखकर बदसलूकी की। मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने बंद करने की धमकी तक दे डाली। पीडि़ता ने थाने में अभद्रता का परिवाद एसपी सिटी को दिया है।





No comments:
Post a Comment