Breaking News
recent

स्वाइन फ्लू @अजमेर....नियंत्रण में नहीं रोग, लगातार मिल रहे स्वाइन फ्लू पॉजीटिव

अजमेर.

अजमेर जिले में स्वाइन फ्लू रोग पांव पसारता जा रहा है। करीब 471 स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की जांच करवाई जा चुकी है। इनमें से 60 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि (पॉजीटिव) हुई है। वहीं एक की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। चकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर सघन निरीक्षण अभियान चलाने के बावजूद स्वाइन फ्लू पर फिलहाल नियंत्रण नहीं है।

रोगियों को चिह्नित कर उपचार

जिले में जनवरी माह से ही स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की पहचान के साथ उनके उपचार एवं जांच को लेकर सजगता बरती जा रही है। मगर स्वाइन फ्लू संदिग्ध एवं पॉजीटिव रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों के स्वाब के नमूने की जांच कराने के साथ ही पॉजीटिव केस होने पर उनके आस-पास के 50 घरों का सर्वे कर सर्दी, जुकाम एवं बुखार के रोगियों को चिह्नित कर उपचार दिया जा रहा है।

मरीजों को टेमी फ्लू

अब तक 500 स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की जांच में 60 पॉजीटिव मिले, जबकि करीब 1900 मरीज/आमजन को अब तक टेमी फ्लू दी जा चुकी है। इनमें भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों के संपर्क में आने वाले 751 परिजन को टेमी फ्लू दी गई तथा इनके आस-पास के 50 घरों के सर्वे के दौरान चिह्नित 91 मरीजों को भी टेमी फ्लू दी गई है।

20 की जांच, सभी नेगेटिव
अजमेर जिले के करीब 20 संदिग्ध रोगियों की स्वाइन फ्लू जांच कराई गई, जिनमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। नेगेटिव रिपोर्ट आने से विभाग ने भी राहत की सांस ली है।


स्वाइन फ्लू नियंत्रण के लिए डोर टू डोर सर्वे, सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अजमेर जिले में अब तक करीब 60 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
डॉ. के. के. सोनी, सीएमएचओ, अजमेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.