Breaking News
recent

बॉर्डर पर हाईअलर्ट, सरहदी बाशिंदों में खुशी

बीकानेर. भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की खबर मिलते ही भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया। वहीं भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से किसी भी स्तर की हरकत से निपटने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

 

बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल को हाईअलर्ट कर दिया गया है। बीएसएफ के सेक्टर और बटालियन हैड क्वार्टर पर रिर्जव में रखी नफरी को बॉर्डर पर भेज दिया गया है। राजस्थान से सटी १०३७ किलोमीटर सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां सक्रिय होने के साथ स्थानीय प्रशासन से भी लगातार सम्पर्क बनाया हुआ है।

 

सीमावर्ती खाजूवाला कस्बे, बीकानेर संभाग मुख्यालय, बज्जू कस्बे में लोगों ने तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। बीकाने के कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल पर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और सेना को सैल्यूट किया। वहीं खाजूवाला में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराकर खुशी में रैली निकाली।

 

एयरफोर्स के पराक्रम को सलाम

नाल एयरफोर्स स्टेशन से सटे नाल गांव में भारतीय वायु सेना की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है। नाल के पूर्व सरपंच मदन सिंह ने कहा कि रात को लड़ाकू विमानों के उडऩे की आवाजें सुनाई दी लेकिन तब यह आभास नहीं था कि इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। सुबह पता चला तो गर्व से सीना चौड़ा हो गया। नाल के मोहनसिंह ने कहा कि वायुसेना ने बहुत ही बहादुरी का काम किया है। नाल में लड़ाकू विमानों की दिनभर आवाजाही रहती है। रात की कार्रवाई के बाद किसी में भी डर नहीं सभी खुश है। चाहते है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखी जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.