धौलपुर। गुर्जर आंदोलन अब राज्य के अन्य हिस्सों में फैलने लगा है। धौलपुर में गुर्जर समाज के लोगों ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 पर जाम लगा दिया। जाम से नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना के बाद मौके अतिरिक्त जिला कलेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे। पुलिस ने लोगों को हाईवे से खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर वे उग्र हो गए और पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने मौके पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और राजमार्ग को खाली करवा लिया। मौके की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलवाया गया है।
दौसा में भी जाम लगाने की चेतावनी
गुर्जर आरक्षण को लेकर 11 फरवरी सुबह 11 बजे से गुर्जरों की हाइवे पर जाम लगाने की चेतावनी के बाद रविवार को जिला प्रशासन व पुलिस गुर्जरों की रणनीति की गुप्त सूचना ले रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को नेशनल हाईवे जाम को लेकर गुर्जर समाज के लोग जगह जगह बैठकें ले रहे हैं। गांवों में जाकर गुर्जर समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में आंदोलन में सक्रिय होने के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। इधर, समाज ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि वे हाईवे पर किस स्थान पर जाम लगाएंगे। ऐसे में पुलिस का खुफिया तंत्र गुप्त सूचनाएं जुटाने में लगा है।
आंदोलन करने पर चर्चा की
शनिवार को सिकंदरा चौराहे पर गुर्जर शहीद स्थल पर जिले के गुर्जर समाज के लोग एकत्रित हुए तथा आंदोलन करने पर चर्चा की। इस दौरान बैठक में गुर्जर समाज के युवाओं ने शनिवार को ही सिकंदरा में हाइवे जाम करने के तैयार हो गए, लेकिन बुजुर्ग लोगों ने क्षेत्र में शादी समारोह के आयोजन के युवाओं को जाम लगाने से मना कर दिया। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बीच बैठक में समाज के पंच पटेलों ने 11 फरवरी को सिकंदरा में जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का निर्णय किया।





No comments:
Post a Comment