सरदारशहर. राणासर गांव के पास मेगा हाइवे पर रविवार सुबह चार वाहन आपस में टकरा गए। जिससे दो महिला सहित छह जने घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 के पायलट श्रवणकुमार पारीक ने घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार टेंकर, थ्रेसर लगी जीप व कार सरदारशहर की तरफ आ रही थी। इस दौरान ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। जिसके कारण चारों वाहन आपस में टकरा गए। जिसके कारण तीनों वाहनों के सामने से आई कार में सवार मोमासर निवासी निर्मल (23) पुत्र बजरंग लाल नाई, बीरबल (50), भजनलाल (48), मालीदेवी (45), ललिता (28) व ट्रक चालक पंजाब के संगरूर जिले के कातरू गांव के निवासी अमनसिंह (25) घायल हो गए। वहीं कार के एयर बेग खुल जाने से एक भी यात्री के चोटें नहीं आई। इस संबंध में भानीपुरा पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान के आधार मामला दर्ज कर चारों वाहन जब्त किए। जांच शुरू कर दी है।





No comments:
Post a Comment