Breaking News
recent

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई

तलाश में मिली आईडी
नादौती. ञ्च पत्रिका. यहां नादौती-गुढ़ाचन्द्रजी मार्ग पर गुरुवार अपरान्ह गोटयाकापुरा के समीप तेज गति के आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार लोग कार छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार में पहचान से सम्बद्ध दस्तावेज बरामद हुए। गुढ़ाचन्द्रजी चौकी के गोकलेश शर्मा व राजेश कुमार ने बताया कि गुढ़ाचन्द्रजी की ओर से तेज गति से आ रही पंजाब नम्बर की कार गोटयाकापुरा के पास अनियंत्रित हो गई थी। कार की तलाशी लेने पर उसमें हिण्डौन सिटी सदर थाने के अंतर्गत कटकड़ मेडी गांव निवासी अभिषेक मीना पुत्र भगवान दास मीना के नाम की वोटर आईडी व उसका पर्स बरामद किया है। (निज संवाददाता)

कार को मारी टक्कर
प्राथमिकी दर्ज कराई
सपोटरा.ञ्च पत्रिका. पुलिस ने बोलेरो गाडी को ट्रोले द्वारा टक्कर मारने की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि थूमा निवासी गुलाब पुत्र श्रीलाल मीना ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह अपने गांव थूमा से सुबह साढ़े ग्यारह बजे सूरतपुरा तीये की बैठक में जा रहा था।कार में कुछ और लोग भी सवार थे। इस दौरान गैस गोदाम की पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी। जिसमें गोलो पत्नी सियाराम, इन्द्रा पत्नी हेमराज घायल हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.