नई दिल्ली। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा एक मैच के दौरान घायल हो गए हैं। सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर एक टी20 प्रैक्टिस मैच के दौरान अशोक डिंडा के सिर में चोट लग गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो फॉलो थ्रू में एक कैच कर रहे थे।
डिंडा के सिर में जाकर लगी गेंद
गनीमत रही कि वो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल, मैच के दौरान अशोक डिंडा बल्लेबाज वीरेंद्र विवेक को गेंदबाजी कर रहे थे। तभी विवेक का एक स्ट्रेट ड्राइव सीधा डिंडा के सिर में जाकर लगा और उसके बाद वो मैदान पर तुरंत गिर गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस घटना के बाद अशोक डिंडा तुरंत मैदान पर गिर गए, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान के सभी खिलाड़ी हैरान होकर उनकी तरफ दौड़े। डिंडा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सीटी स्कैन किया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि वो खतरे से बाहर हैं।
#WATCH:Pacer ashok dinda got injured after he was hit on forehead at Eden Gardens in Kolkata today during Bengal's T20 practice match for Mushtaq Ali championship.A medical team treated Dinda&he completed over after that.Doctors conducted his CT Scan&said there is nothing serious pic.twitter.com/XpT6FOTAFJ
— ANI (@ANI) February 11, 2019
खतरे से बाहर हैं अशोक डिंडा
बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, ‘डिंडा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले ओवर पूरा किया। एहतियात के तौर पर उनका स्कैन कराया गया है।' क्रिकेट संघ ने कहा, 'चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन उन्हें दो दिनों तक आराम की सलाह दी गई है।
2013 में टीम इंडिया के लिए खेला आखिरी ODI
आपको बता दें कि 34 साल के अशोक डिंडा टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा आईपीएल में वो महेंद्र सिंह धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स और उससे पहले पुणे वॉरियर्स की तरफ से खेल चुके हैं। हालांकि आईपीएल 2019 के लिए उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है।





No comments:
Post a Comment