सवाईमाधोपुर. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक संघर्ष समिति संयोजक विरेन्द्र सिंह धाबाई की अध्यक्षता मे बुधवार को एक होटल में हुई। इसमें गुर्जर समाज को 5 प्रतिशत आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी होने पर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान जिला संघर्ष समिति सदस्य जगदीश जी गुर्जर बांगड़दा, जगदीश गुर्जर, रामेत, रामवीर गुर्जर, बहादुर गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, रामदयाल व गिर्राज गुर्जर आदि मौजूद थे।
देवनारायण मंदिर निर्माण पर बनी सहमति
पीपलवाड़ा. पीपल वाड़ा महावर मोहल्ले में स्थित गत वर्षों से निर्माणाधीन देव नारायण मन्दिर के लिए सरसों की तूड़ी बेचने पर समाज के लोगों में सहमति बनी। केदार गुर्जर ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए गुर्जर समाज के लोगों ने मन्दिर पर बैठक कर 25 फरवरी सुबह सरसों की तूड़ी की बोली लगाने का निर्णय किया। तूड़ी खरीददार को बोली से पहले 50000 की राशि जमा करवानी होगी। साथ ही तूड़ी खरीद दार को बुलाने के लिए टीम गठित कर जिम्मेदारी दी।





No comments:
Post a Comment