जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत हनुमान चौराहा पर उपस्थिति दी। जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि जेल भरो आंदोलन के प्रभारी और पूर्व विधायक सांगसिह भाटी व जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास के नेतृत्व में पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी, जालिमसिंह रावलोत, डा.जितेंद्रसिंह सहित जिला पदाधिकारी व मंडलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान और बेरोजगार शामिल हुए । जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जेल भरो आंदोलन में शामिल होने से कांग्रेस सरकार की नींद उड़ा गई है। जेल भरो आंदोलन प्रभारी पूर्व विधायक सांगसिह भाटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ करने का आश्वासन दिया गया था। सरकार बने दो महिने हो गए है और आंदोलन से घबराकर सरकार ने आनन फानन में किसानों को कर्जा माफी के नाम भ्रमित करने का काम जरूर किया है। पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि वह बेरोजगारी की भत्ते की व्यवस्था करेंगे, लेकिन दो महिने में सरकार अभी तक बेरोजगारी की परिभाषा भी तय नहीं कर पाई है। पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार को किसानों की संपूर्ण कर्जा माफी करनी ही होगी। आंदोलन को पूर्व विधायक डा.जितेंद्रसिंह, सुजानसिंह हड्डा, मदनसिंह, मुकेश पंवार, हाथीसिंह मूलाना, नरेन्द्रसिंह बैरसियाला, चतुराराम प्रजापत, अचलाराम, जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश शारदा, उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया ।
इन्होंने दी गिरफ्तारियां
गिरफ्तारिया देनेे वालों में जिला उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली, मण्डल अध्यक्ष कमल ओझा, नाथूसिंह गोगली, सगतसिंह चांधन, स्वरूपसिंह झिनझिनयाली, मनोहरसिंह छायण, हुकमाराम प्रजापत, उम्मेद इणखिया, सरदारसिंह पूरबिया, नवल चौहान, मनोहरसिंह दामोदरा, करूणा कंवर, आम्बाराम मेघवाल, ओम सेवक, मधु शर्मा, संगीता गोस्वामी, विमलेश पुरोहित, सवाईसिंह देवड़ा, विशाल खत्री, महेन्द्रसिंह दूजासर, पूनमसिंह दूजासर, नवीन भाटिया, देवकीनंदन शर्मा, खेताराम माली, कूंपसिंह, लालसिंह, जेठाराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रहे ।





No comments:
Post a Comment