जैसलमेर/नाचना. गांव में विधायक मद से पांच लाख रुपए की राशि खर्च कर अंबेडकर भवन का निर्माण करवाया जाएगा। गौरतलब है कि गत भाजपा सरकार की ओर से नगरपालिका क्षेत्रोंं में अंबेडकर भवनों का निर्माण करवाया गया था। इसी के अंतर्गत अब गांव में विधायक मद से अंबेडकर भवन का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिल सके। पोकरण विधायक तथा अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ व जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री सालेह मोहम्मद ने नाचना प्रवास के दौरान गांव में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की। मंत्री सालेह मोहम्मद ने सोमवार को मेघवाल व भील बस्ती में ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीणों ने गांव में फिल्टर हाऊस को दुरस्त कर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की। जिस पर मंत्री ने विधायक मद से 11 लाख रुपए की घोषणा की। इसी प्रकार ग्रामीणों ने मेघवालों के कुंए की चारदीवारी निर्माण करवाने, गंदे पानी की निकासी के लिए नाले नालियों का निर्माण करवाने, इंटरलोकिंग टाइल सडक़ बनाने, उपनिवेशन विभाग सहित अन्य कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियां दिलाने, नाचना पुलिस थाना से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया तक सडक़ का निर्माण करवाने की मांग की। जिस पर पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन फकीर ने मनरेगा से कुंए की चारदीवारी का निर्माण करवाने की घोषणा की। इसके अलावा अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी अनिलकुमार जैन, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता गणपतसिंह, ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल गर्ग, फारुखखां शेख, डिस्कॉम के सहायक अभियंता अमित मीना, सरपंच किशनलाल भील, पूर्व सरपंच शिवनारायण, सत्यनारायण चाण्डक, रिड़मलराम, मनसुखराम, मोहनराम भील, गेनाराम गर्ग, पोलाराम मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment