Breaking News
recent

जोगीदास धाम मंदिर में चोरी की वारदात का मामला,गुस्साए लोगों का विरोध प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर. जिले के जोगीदास धाम मंदिर में विगत दिनों हुई चोरी का खुलासा न होने पर गुरुवार को जोधपुर, बाड़मेर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट के सामने जमा हुए और रोष जताया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शीघ्र चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। जिला प्रशासन ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। जोगीदास धाम में माता भटियाणीजी के मंदिर में गत 19 जनवरी को मध्य रात्रि के दौरान हुई चोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। गौरतलब है कि नकाब पहने चोरों ने चोरी को अंजाम दिया और मंदिरों का ताला तोडकऱ तिजोरी तोडकऱ गर्भ गृह में स्थित सोने चांदी के आभूषण छत्र नगदी वे लगभग 25 तोला सोना 7 किलो चांदी वह लाखों रुपए लगभग पंद्रह लाख रुपए चुरा कर ले गए। चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना झिनझिनयाली जैसलमेर में दर्ज की गई, उसके बाद एक माह बीत जाने के बाद भी चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने नहीं किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों पर इस प्रकरण को गंभीरता से न लिए जाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों ने कलेक्टर के सामने विरोध प्रदर्शन को लेकर के सभा रखी। सभा में जोधपुर, बाड़मेर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एवं महिलाएं एकत्रित हुई। वक्ताओं ने सभा को संबोधित कर रोष जताया। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने भी प्रशासन से इस प्रकरण में कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी ने इतने दिन बीत जाने पर भी मंदिर चोरी का कोई खुलासा ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, बीकानेर ही नहीं समूचे प्रदेश में करोड़ों में उनके श्रद्धालु हैंए जो भटियाणीजी को पूजते हैं। ऐसे में उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। सवाईसिंह देवड़ा ने कहा कि आस्था के प्रतीक मंदिरों में चोरी की वारदात निराशानजक है। आए दिन अपराधी प्रवृत्ति के लोग ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैंं। बाड़मेर जिले से आए प्रवीणसिंह आगोर ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से जनभावनो को आघात पहुंचता है।
मंदिर प्रबंधक कमेटी के सचिव एडवोकेट गिरधर सिंह भाटी ने अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए माल को वापिस मंदिर में सुपर्द किए जाने का आग्रह किया। इस मौके पर नरेन्द्रसिंह बैरसियाला, भंवरसिंह साधना, तारेन्द्रसिंह झिनझिनयाली, हाथीसिंह मूलाना, ओम सेवक, भोमसिंह बलाई, लोकेंद्रसिंह गोरडिया, नरेशपालसिंह तेजमालता, हरीसिंह मिठड़ाऊ, सुरेश बडेरा, महेन्द्रसिंह सोढ़ा, सरपंच खीमाराम, आसूसिंह तेजमालता आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा स्थल के बाद लोगों ने हनुमान सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। सडक़मार्ग को रोका गया, पुलिस प्रशासन के आश्वासन से मामला शांत हो पाया। हिन्दूसिंह म्याजलार ने बताया कि माजीसा मंदिर प्रतिनिधि मंडल गठित कर उनके माध्यम से मौजीज सामाजिक प्रतिनिधियों ने मिलकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र करवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में भगवानसिंह, कर्मचन्द तेजमालता, देरावरसिंह, लालूसिंह सोढ़ा, नरेंद्रसिंह खारा, मदनसिंह सोढा, कंवराजसिंह, समुन्दरसिंह देदूसर, स्वरूपसिंह, नखतसिंह भाटी, राजूसिंह आदि मौजूद थे।

आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को कुछ लोगों पर संदेह है, मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डॉ. किरण कंग, पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.