Breaking News
recent

इस मंच पर प्रतिभाएं खुद को करेंगी साबित, एक दिन बाद जिले की प्रतिभाएं पहुंचेंगी संभाग मुख्यालय पर

उदयपुर. राजस्थान युवा बोर्ड एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन की ओर से जिले में सांस्कृतिक क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 25 फरवरी को मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर में होगा। इसमें उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, उदयपुर जिले के युवा प्रतिभागी मंच के माध्यम से उनकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर पहला स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों के इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति की सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोज्य राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। महोत्सव में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार विभिन्न 18 प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं लोक नृत्य, लोक गीत, एकल गायन (हिन्दुस्तानी गायन) क्लासिक डांस कत्थक, भारतनाट्यम, आडिसी, चित्रकला, आशुभाषण, क्लासिक वाद्ययंत्र, सोलो सितार, बांसूरी, तबला, मृदंग, वीणा, हॉरमोनियम, गिटार सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही राजस्थान मे लुप्त हो रही कलाएं, रम्मत, रावण हत्था, अलगोजा, भंपग, संतुर, कठपुतली, माण्डना, भितिचित्र सहित विभिन्न कलाओं का युवा प्रतिभागी प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए 15 से 29 वर्ष आयु के अध्ययनरत व गैर अध्ययनरत युवक-युवतियों को पात्र माना गया है। विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। पहला व दूसरा स्थान बनाने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.