Breaking News
recent

पैंथर की कुएं में गिरने से मौत, दूसरा सड़क किनारे घायल मिला

भीलवाड़ा।
आसींद क्षेत्र दो ग्राम पंचायत में अलग-अलग स्थानों पर पर हुई घटना में एक पैंथर कुए में मृत मिला। वहीं दूसरे स्थान पर पैंथर का शावक घायल अवस्था में सड़क के किनारे मिला।

 

बोरेला चौराहे पर घायल शावक पड़ा होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल शावक को बोरी में बंद कर आसींद वन विभाग कार्यालय पर लाए। जहां पशु चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। संभावना है कि श्रावक को जयपुर या उदयपुर के लिए रैफर किया जाएगा।दूसरी घटना क्षेत्र के पाटन ग्राम में पीएचईडी के कुए में एक पैंथर मृत मिला। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पैंथर के शव को बाहर निकाला। मृत पैंथर के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिले के जंगलों में पानी की कमी के चलते पैंथर भोजन पानी की तलाश में लगातार मानव बस्तियों का रूख कर रहे हैं। इससे पूर्व भी करेड़ा क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। यह वन्यजीवों के लिए घातक स्थिति है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.