Breaking News
recent

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया बड़ा मंत्र- जीत से पहले जरूरी है ये काम

खाटूश्यामजी.

विधानसभा चुनावों के बाद और लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की बड़ी बैठक मंगलवार को खाटूश्यामजी में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने शिरकत की। बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही कि खन्ना ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि जीत से पहले जीत का माहौल बनाना जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों में बीजेपी का झंडा फहराकर प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं से केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर उनको अपने पक्ष में करें। बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर भी मंथन किया गया।
प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए अब हमें एक दिन का समय भी व्यर्थ नहीं करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकिट दे मगर कार्यकर्ता को यह ध्यान रखना है कि उसे सिर्फ कमल के फूल को ही ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीकर विधानसभा में एक सीट भी बीजेपी ने नहीं जीती। इसलिए विगत लोकसभा चुनावों की तरह अबकी बार सभी को मिलकर और अधिक मतों से जीत हासिल करनी है। खन्ना ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से प्रण दिलवाया कि आज से ही अपने पति, पत्नी, बेटे संपूर्ण घर परिवार से चुनाव हारने की बात करेंगे। इस प्रकार से वातावरण तो खराब होता ही है और यह पार्टी की हार का भी सबसे बड़ा कारण होता है।


बंद कमरे में पदाधिकारियों से की चर्चा
पहले सत्र के बाद दूसरे सत्र मेंराजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सीकर लोकसभा प्रभारी अशोक लाहोटी ने बंद कमरे में सयोजक, सह-संयोजक, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, लोकसभा विस्तारक, प्रभारियों से चर्चा कर विधानसभा में हुई हार पर सभी से फीडबेक लिया और लोकसभा चुनाव को जीताने पर चर्चा की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.