Breaking News
recent

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंह देव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया ओडिशा का प्रभारी

नई दिल्ली। आम चुनाव करीब है और राजनीतिक दलों के बीच सियासी जंग भी शुरु हो चुका है। इसके अलावा विरोधियों को मात देने के लिए अपनी रणनीति के तहत हर राज्य में नए प्रभारियों की नियुक्ति कर रहे हैं और जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रभारियों को नई जिम्मेदारी भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने टीएस सिंह देव को ओडिशा का नया प्रभारी बनाया है। देव छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ राज्य की विधानसभा के विपक्षी नेता भी रहे चुके हैं। हालांकि ओडिशा में टीएस सिंह देव के साथ भंवर जितेंद्र सिंह भी प्रभारी रहेंगे। बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, इसलिए टीएस सिंह को प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार मे स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के कद्दवार वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

पाक को करारा जवाब दें: कांग्रेस

बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस ने मोदी सरकार से मांग की है कि पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान को करारा जवबा दिया जाए। कांग्रेस ने कहा कि जो भी हो अब 1971 से कम नहीं होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि 52 देशों का समर्थन है तो पूर्ण समाधान के लिए युद्ध ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि टमाटर, छुहाड़े पर रोक लगाने से कुछ नहीं होगा युद्ध कर पाकिस्तान के टुकड़े करना चाहिए जिससे इस दंश का इलाज हो।

अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष का बहुत बड़ा बयान, अनुप्रिया-प्रियंका की मुलाकात पर किया यह खुलासा

कौन हैं टीएस सिंह देव?

आपको बता दें कि टीएस सिंह देव का जुड़ाव छत्तीसगढ़ की राजनीति से रहा है। राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में देव का बहुत बड़ा योगदान रहा है। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। 2018 में कांग्रेस की जीत में टीएस सिंह ने काफी मदद की थी। टीएस सिंहदेव शल्युजा शाही परिवार से संबंध रखते हैं और वे छत्तीसगढ़ राजघराने के 118वें राजा हैं। उन्होंने हमीदिया कॉलेज भोपाल से इतिहास में एमए किया है।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.