Breaking News
recent

खानपुर थानाधिकारी का तबादला लेकिन निलंबन नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

खानपुर. राजस्थान पटवार संघ और कानूनगो संघ का उपखंड मुख्यालय के बाहर १९ वें दिन भी धरना जारी रहा। थानाधिकारी महेन्द्र मारू का मंगलवार को स्थानान्तरण कर कोटा ग्रामीण में लगाया है।
संघ ने बताया कि जब तक थानाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाता आन्दोलन जारी रहेगा। पटवार संघ अध्यक्ष बालमुकन्द मालव व कानूनगो संघ अध्यक्ष नन्दकिशोर मीणा ने बताया कि अब प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा वार्ता कर आगामी रणनीति तय कर पूरे प्रदेश में कामकाज का बहिष्कार अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा। वहीं धरने के दौरान संघ ने सेैनिकों को श्रद्धांजली दी।
अकलेरा. तहसील खानपुर के पटवारी पूरणमल मीणा को योजनाबद्ध तरीके से थानाधिकारी खानपुर द्वारा जेल भेजने के विरोध में धरना जारी रहा। इस दौरान प्रधान कैलाश मीना के माध्यम से ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में कानूनगो संघ उपशाखा अध्यक्ष दानमल मीणा, पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष रमेशचंद्र मीणा, बजरंगलाल कुलदीप गौतम, कन्हैया लाल, रामस्वरूप, राम कैलाश, मोहनलाल, भंवर लाल, मंजू मीणा, बद्रीलाल मीणा आदि उपस्थित रहे। वहीं सैनिकों को श्रद्धाजंली दी।
वकीलों का भी १८ तक न्यायिक बहिष्कार
खानपुर. कस्बे के न्यायालय में वकीलों द्वारा भी मांगों को लेकर १८ फरवरी तक न्यायिक कार्यों बहिष्कार कर पैरवी नहीं की जा रही है। अभिभाषक परिषद ने मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर एसीजेएम न्यायालय खोलने, पेंशन, बीमा सहित अन्य मांगे पूरी होने तक न्यायिक कामकाज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को अभिभाषक परिषद ने शहीदों को श्रद्धांजली दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.