गंगापुरसिटी . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई। विभिन्न संगठनों ने बापू को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेज और संस्थानों में नशामुक्ति और एनीमिया मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई। वक्ताओं ने नशा मुक्त भारत बनाने को ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। राजकीय एवं निजी स्कूल, पुलिस थानों, सरकारी कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित अन्य संस्थानों में पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखने के बाद नशा मुक्ति एवं एनीमिया मुक्त अभियान के शपथ ली गई।
एडीएम कार्यालय में एडीएम राजनारायण शर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति और एनीमिया मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। यहां सभी के अधिकारी-कर्मचारी एकत्रित हुए। एडीएम ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के लिए हमें दृढ़ संकल्प लेना होगा। तभी नशा मुक्त भारत का सपना साकार हो सकेगा। इस दौरान एसडीएम बाबूलाल जाट आदि मौजूद रहे। कोतवाली थाने में पुष्पेन्द्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) की ओर से प्रधान भवन ईदगाह मोड़ पर गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रामकिशोर कटारिया की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल कलाम, अरविंद शर्मा, रविकांत मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सत्यनारायण सिंहल, अब्दुल सईद, कैलाश मंगलम्, सईद शाहीन, मदनमोहन शर्मा, अब्दुल लतीफ, सादिक पठान, भविष्य शर्मा, दीपेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
देवी स्टोर चौराहा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता कासिम अली की अध्यक्ष्ता में मनाई गई। अली ने कहा कि राष्ट्रपिता के त्याग और बलिदान से ही देश आजाद हुआ। इस मौके पर महासचिव विश्राम मीणा, एनएसयूआई जिला महासचिव कैलाश बैरवा, मान सिंह सैनी, हरिलाल सैनी, नेमी मीणा, हेमंत बैरवा, सुरग्यान सैनी एवं किरोड़ी आदि मौजूद रहे।
ईदगाह मोड़ स्थित दिया कॉम्पटीशन क्लासेज में गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। संस्था संरक्षक नेमीचंद जैन, वर्धमान स्कूल के प्रधानाचार्य महेन्द्र जैन, संचालक राजकुमार जैन, विवेक आईटी ज्ञान केन्द्र की संचालक अंजना जैन सहित विद्यार्थियों ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। अरिहंत उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर में विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सारांश जैन ने शहीद दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर भगवानदास शर्मा, रवि बैरवा, विक्रम सिंह, देवेन्द्र सैनी, महेश बैरवा, रामहरि सैनी एवं सोनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल कॉलेज में सर्वोदय दिवस पर नशामुक्ति अभियान एवं एनिमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस मौके पर संस्थान महामंत्री अरविन्द गोयल, लक्ष्मीक ांत अग्रवाल, डॉ. बी.एस. गुर्जर मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय में शहीदी दिवस पर प्राचार्य रामकेश मीना ने विद्यार्थियों एवं सभी संकाय सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में प्राचार्य भगवान सहाय गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से नशे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पुखराज मीना ने ‘गुटखा बीड़ी छोड़ दे बलम सुख पावगो, जर्दा बीड़ी सू मुंह को कैंसर हो जावेगो’ के माध्यम से नशे से बचने की बात कही। गोपाललाल मीना एवं वीरेन्द्र चौहान आदि ने सडक़ सुरक्षा की जानकारी दी।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय वेनीपुर में प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने विद्याथियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गई। उप स्वास्थ्य केन्द्र कोयला में मुन्नालाल कम्पाउंडर ने स्टाफ एवं मौजूद ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर बच्चों को आयरन की दवा पिलाई। इस दौरान सुशीला देवी, विमला देवी, कविता जांगिड़, समय सिंह आदि मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीलोदा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह देशवाल ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।





No comments:
Post a Comment