Breaking News
recent

जख्मी जवानों के लिए किसने की प्रार्थना, किसने दी शहीदों को श्रद्धांजलि



चित्तौडग़ढ़. पुलवामा में आतंकी हमले के चलते भाजपा ने शुक्रवार सुबह चित्तौैडग़ढ़ में होने वाले संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को स्थगित कर श्रद्धांजलि सभा में बदल दिया। चन्द्रलोक छविगृह में आयोजित होने वाले सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सम्बोधित करना था।
जावड़ेकर ने राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी प्राथमिकता एवं आतंकवाद मुक्त भारत एक संकल्प विषय पर आक्रोश अभिव्यक्ति एवं श्रद्धांजलि सभा में कहा कि भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जख्मीी सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करें। कार्यक्रम के अंत में शहीद जवानों के के सम्मान में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर
सांसद सीपी जोशी,प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिह,प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया,सम्भाग प्रभारी हरिहर पारिख जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी,विधायक चंद्रभान सिह आक्या,ललित ओस्तवाल,अर्जुन लाल जीनगर, लोकसभा चुुनाव सयोंजक पिंकेश पोरवाल, सह सयोंजक मिठूलाल जाट,नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अनिल शिशोदिया, जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत,बगदीराम धाकड़, डॉ आई एम सेठिया, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सुरेश धाकड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
......................
केवल जावड़ेकर ने व्यक्त किए विचार
भाजपा की ओर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी केवल केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ही विचार व्यक्त किए। उनके अलावा किसी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी ने विचार व्यक्त नहीं किए एवं श्रद्धांजलि तक ही आयोजन सीमित रहा। करीब दस मिनट में कार्यक्रम पूरा हो गया। जावड़ेकर ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के माध्यम से पांच वर्ष में केन्द्र सरकार ने क्या किया और क्यों हमे वापस जीताना चाहिए इस पर चर्चा होनी थी लेकिन अब वे इसके लिए बाद में फिर आएंगे। जावड़ेकर ने श्रद्धांजलि सभा में आने से पहले शहीद स्मारक जाकर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
............
केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन एनवक्त पर निरस्त
आतंकी हमले के चलते चित्तौडग़ढ़ में केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया। सुबह ९ बजे तक भी सादगी के साथ उद्घाटन कराने की तैयारियां चलती रही लेकिन केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपसी चर्चा के बाद एनवक्त पर कार्यक्रम पूरी तरह निरस्त करने का निर्णय किया।
...............
बोलो भारत माता की जय
सुबह केन्द्रीय मंत्री जावेड़कर के श्रद्धांजलि सभा स्थल पर पहुंचते ही कुछ कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे तो जावड़ेकर ने तत्काल कहा कि बोलो भारत माता की जय। इसके बाद वहां ये नारे गूंजने लगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.