Breaking News
recent

बनेड़ा थानेदार से धक्कामुक्की पर पूर्व विधायक गिरफ्तार

माण्डल।

बनेड़ा थाने में एक माह पहले थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार कर धक्का-मुक्की करने के मामले में मांडल पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं मौजूदा बनेड़ा सरपंच पराक्रम सिंह व दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थक मांडल थाने के बाहर एकत्र हो गए। गिरफ्तारी के विरोध में बनेड़ा के बंद हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा समेत अनेक वरिष्ठ नेता भी थाने पहुंचे।

 

पुलिस के अनुसार बनेड़ा थाने में गत तीन जनवरी की रात किसी प्रकरण को लेकर सरपंच सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उनकी थाना प्रभारी हरिराम सोनी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सरपंच सिंह ने थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की कर नीचे गिरा दिया तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाई। प्रकरण की जांच मांडल थाना प्रभारी को सौंपी गई। मांडल पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सरपंच सिंह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। यहां देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इसकी जानकारी पर उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। विरोध में बनेड़ा कस्बे का बाजार बंद हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शर्मा व महामंत्री महेश सोनी भी थाने पहुंचे। अनुसंधान अधिकारी यशवंतसिंह यादव ने बताया कि बनेड़ा थाने में पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पूर्व विधायक सिंह, मुर्शिद खां व कोडलाई निवासी नानूराम कुमावत को गिरफ्तार किया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.