Breaking News
recent

उद्घाटन मैच खेदड़ की ढाणी ने जीता

उद्घाटन मैच खेदड़ की ढाणी ने जीता
गुढ़ागौडज़ी. कस्बे के निकटवर्ती गांव हुकमपुरा में तीन दिवसीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक गुगनराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच संजू जाखड़, पंचायत समिति सदस्य रामअवतार धीवा थे। प्रधानाचार्य विरेंद्र प्रताप साहू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मंजीत सिंह बुगालिया ने बताया उद्घाटन मैच रामसर तथा खेदड़ों की ढाणी के बीच खेला गया। जिसमें खेदड़ों की ढाणी ने 2-0 से मैच जीत लिया। संदीप साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 3 फरवरी को होगा। जिसमें विजेता टीम को 21000रुपए व उपविजेता को 11000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
कबड्डी में गांव शिवदयालपुरा की टीम विजेता
शेखावाटी हस्तशिल्प मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

झुंझुनूं. ग्रामीण हाट आबूसर में चल रहे शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में गांव शिवदयालपुरा की टीम प्रथम रही। वहीं स्वर्ण जयंती स्टेडियम की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि न्यू गीतांजलि ज्वैलर्स के शिवकरण जानू थे। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने की। इससे पूर्व गुरुवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। जिसमें रविंद्र पब्लिक स्कूल प्रथम, झुंझुनूं इंटरनेशनल द्वितीय तथा न्यू राजस्थान बालिका विद्यालय तृतीय रही। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल थे। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद आबूसरिया ने की। विशिष्टअतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ.दयानंद, जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, सहायक निदेशक पर्यटन देवेंद्र चौधरी थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि शनिवार को कुश्ती व रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
वार्षिक खेलोत्सव में खिलाडिय़ों का सम्मान
चिड़ावा. चिड़ावा सीसैस्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीआइ संदीप शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि ताराचंद, प्रभूसिंह, राहुल लांबा, रघुवीरसिंह, ओमप्रकाश सोनी, नरेंद्रकुमार, अन्नू सोनी, सुमन देवी, रामा देवी व मनोज देवी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या आशा राव व उप प्राचार्या अंजना सोमरा ने किया। खेलोत्सव में नर्सरी सेे 10वीं तक छात्रों में मेढक़ दौड़, बौरा दौड़, टॉफी दौड़, बेक रेस, रस्सा-कस्सी सहित अन्य प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसके विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

 

jhunjhunu sports news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.