उदयपुर. सेवा भारती चिकित्सालय में रविवार को आयोजित चिकित्सक व विधायकों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बतौर अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति की कोई अपेक्षा, आकांक्षा नहीं होनी चाहिए। व्यक्ति को कुछ पाना नहीं है, केवल सेवा ही करनी है का भाव रखकर सेवाकार्य में जुट जाना चाहिए। मुझे क्या करना है, यह सोचकर सेवा नहीं करनी चाहिए पर सेवितजन की क्या आवश्यकता है। उसके अनुसार सेवा करनी चाहिए सैनी ने कहा कि सेवा से हमें पुण्य मिलता है। सभी को अपने आस पास के लोगों के दुख, दारिद्रता, अभाव को दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए। समारोह के अध्यक्ष उद्योगपति भवरसिंह पंवार ने कहा कि डॉक्टर्स भगवान का दूसरा रूप हैं। इसलिए उसे रोगी की सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। उन्होंने सेवा भारती चिकित्सालय उदयपुर की ओर से की जा रही चिकित्सा सेवाओं को लेकर प्रशंसा की। साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
चिकित्सालय के प्रबन्ध निदेशक यशवन्त पालीवाल ने चिकित्सालय का प्रतिवेदन रखा एवं सेवा के विभिन्न आयामों व हृदयस्पर्शी संस्मरणों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वार्थहीन कर्म से शुभ प्रयोजन, आनन्द और अमरत्व पाया जा सकता है। संसार में आकर सेवा भाव के साथ काम करना किसी साधना से कम नहीं है। यदि हम अपने अन्दर के छिपे शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैंए तो संसार में रहकर सेवा करने का बहुत महत्व है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र संगठन मंत्री मूलचन्द सोनी ने सेवा भारती की ओर से जारी कार्यों की जानकारी दी। डॉ अतुलाभ वाजपेयी ने मस्तिष्क रोगों से सबंधित उपचार प्रक्रिया की जानकारी दी । चिकित्सालय द्वारा गुटनों के रोगों का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। इसमें 153 गुटनों के रोगियो का उपचार हुआ। अहमदाबाद के डॉ. कुश व्यास, धु्रव गोयल, दिगन्त त्रिवेदी, भारत शाह, अंकुर महेन्द्र एवं अन्य ने सेवाएं दी।
इनका हुआ सम्मान
विधायक प्रताप गमेती, अमृत लाल मीणा, फूलसिंह मीणा, बाबूलाल, गौतमलाल मीणा का अभिनंदन हुआ। डॉ विक्रम शाह, डॉ अरुण गुप्ता, डॉ अतुलाभ वाजपेयी, डॉ जय चोरडिय़ा, डॉ सन्दीप भटनागर, डॉ वल्लभ पारीख, डॉ बी एल सिरोया, डॉ राजेश बरडिय़ा सहित ३० चिकित्सकों का मंच से सम्मान हुआ। समारोह में हेमेन्द्र श्रीमाली, राजेन्द्र पामेचा, पुष्कर लोहार, दीपक शुक्ल, गोविन्द सिंह टांक, एस एन माहेश्वरी, शिवनारायण नायक एवं अन्य मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment