Breaking News
recent

निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं

नादौती. एसडीओ जेपी बैरवा ने गुरुवार को कैमा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालियों की ढाणी, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित ग्राम पंचायत द्वारा संचालित नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पोषाहार के गेहूं व चावल का स्टॉक जरूरत से कई गुना अधिक मिला। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को गांव में एक मृत्युभोज में भेज देना पाया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र पर घटिया पोषाहार का वितरण होना पाया गया। जिसमें पोषाहार के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। करीब १४ लाख रुपए से स्वीकृत पिपलीवाला तालाब खुदाई कार्य पर दो मस्टररोल पूरी होना पाया गया। जबकि मौंके पर कार्य ही शुरू नहीं हुआ था। एसडीओ बैरवा ने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं। एसडीओ बैरवा ने बताया कि ग्राम पंचायत कैमा के आंगनबाड़ी केन्द्र द्वितीय पर गर्भवती धात्री महिलाएं व बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्शायी गई संख्या की अपेक्षा कम मिली। केन्द्र पर गर्भवती महिला १० की अपेक्षा एक व धात्री महिला १५ की अपेक्षा ३ मिली। केन्द्र पर वितरित पोषाहार घटिया स्तर का मिला। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालियों की ढाणी कैमा में पोषाहार का स्टॉक जांच किया तो स्टॉक रजिस्टर में दर्शाए गए गेहूं ३९५ किलो की अपेक्षा ५५० किलो व चावल ११५ किलो की अपेक्षा २५० किलोग्राम मिला। शैक्षणिक स्तर जांचा तो अंग्रेजी विषय के अध्यापक से फेकोलोजी की स्पेलिंग पूछने पर वह नहीं बता पाए। कक्षा ८ के बच्चे प्रिंसिपल की स्पेलिंग नहीं बता पाए। बैरवा ने बताया कि एसीबीईओ हरिचरण मीना को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ल्हावद गांव में संचालित नरेगा कार्य स्थल का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों ने तालाब खुदाई कार्य चालू नहीं होना बताया। जबकि दो मस्टररोल का कार्य पूरा होना दर्शाया गया। उपजिला कलक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को लेकर विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.