Breaking News
recent

दंगल में रचनाओं पर झूमे श्रोता

गोठरा. सपोटरा के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बापोती के सूरतपुरा गांव में आम बस्ती के सहयोग से चल रहे पांच दिवसीय विशाल दंगल का का शुक्रवार को समापन हुआ। आयोजन कमेटी के नेमीचन्द, धर्मराज पटेल, भूरसिंह मीना, मुकेश आदि ने बताया कि दंगल में खूडा, डुआचडी व सूरतपुरा की पार्टियों के गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मुग्ध कर दिया। रूकमकेश मीना ने बताया कि डुआचडी के पार्टी के गायकों ने सीताहरण की कथा का प्रसंग सुनाया। खूडा की पार्टी के गायकों ने महाभारत का प्रसंग सुना विभोर कर दिया। इस दौरान मेघराम मीना, मस्तराम मीना, हरिचरण मीना, गजबी, शेरसिंह मौजूद रहे।
दंगल से बढ़ता है भाईचारा
सपोटरा. देव स्थान कुशालसिंह तिराहे पर शुक्रवार से तीन दिवसीय हरिकीर्तन व कन्हैया दंगल का आयोजन आम बस्ती माधोराजपुरा द्वारा किया गया। कीर्तन दंगल में जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने शिरकत की। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, बाल विवाह आदि को जड़ से खत्म करने व सभी को शिक्षित बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है। संस्कृतिक का विकास होता है। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से अवैध बजरी खनन व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाईकरने की मांग की। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि यहां जल्द ही रात्रि चौपाल आयोजित करा अधिकारियों को बुला समस्या का समाधान कराया जाएगा। कीर्तन दंगल में ढोली का राजवास, जामणोली, परधोनपुरा, खेड़ला, जोड़ली के गायकों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। इस दौरान कृषि विपणन उप निदेश ठण्डीराम मीना, रामस्वरूप मीना दिल्ली पुलिस, बिहारीलाल, माखन मीना आदि मौजूद रहे।
(निज संवाददाता)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.