अपने स्तर के लोगों से बढ़ाएं पहचान
य दि आप आने वाले समय में स्वयं को ब्रांड मैनेजर की भूमिका के रूप में देख रहे हैं तो आपको कंपनी के वरिष्ठ लोगों को मेलजोल बढ़ाना होगा। इस तरह कंपनी के उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहने से आपको कॅरियर में अच्छा मौका मिल सकता है। आपके सीनियर्स को जब आपकी क्षमताओं को पता होगा तो आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही टीम और डिपार्टमेंट के लोगों के साथ भी आपकी नेटवर्किंग की स्किल अच्छी होनी चाहिए। इसके लिए कुछ समय अपनी टीम के लिए निकालें।
हमेशा अपना बेस्ट देने का करें प्रयास
जरूरी नहीं है कि नेटवर्किंग को डवलप करने के लिए किसी कॉन्फ्रेंस या इवेंट में ही शामिल हुआ जाए। यह आपकी जॉब या इंटर्नशिप के पूरा करने के दौरान भी हो सकती है। दरअसल, आप किस तरह से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं, यह भी नेटवर्किंग स्किल को डवलप करने में मदद करेगा। लोग खुद-ब-खुद आगे से आपके संपर्क में रहना पसंद करेंगे। देखा जाए तो टैलेंटेड लोगों के लिए काम भी कमी नहीं होती। हर कोई व्यक्ति ऐसे लोगों को अपनी टीम में शामिल करना पसंद करते हैं।
कुछ लक्ष्य सेट करना है जरूरी
माना आप कोई कॉन्फ्रेंस अटेंड करने जा रहे हैं तो यह लक्ष्य जरूर बनाएं कि आप अपने नेटवर्क में तीन-चार लोगों को अवश्य रूप से शामिल करेंगे। आपकी नेटवर्किंग के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होना चाहिए। यह काम ठीक उसी तरह से हो सकता है जैसे आप अपने कॅरियर के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित करते हैं। बड़े क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करते समय अपना विजन क्लीयर रखें। इस तरह गोल सेट करने से आप हमेशा फोकस्ड रहेंगे और कॅरियर में आने वाली रुकावटों का भी समाधान मिल जाएगा। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आपका विजन हमेशा स्पष्ट होना चाहिए।
सोशल मीडिया
नेटवर्किंग के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना भी जरूरी है। यदि आप अपने ब्लॉग, लिंक्डइन, फेसबुक, इन्यूजलेटर और वीडियो आदि में यदि आपके कंटेंट की क्वालिटी होगी तो लोगों की उसमें रुचि बढ़ेगी और वे सोशल मीडिया पर आपसे जुडऩे का प्रयास करेंगे। इसलिए सोशल मीडिया पर उन स्किल्स से प्रवेश करें, जिनमें दक्ष हैं।
आगे से करें पहल
नेटवर्किंग को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए आपको आगे से प्रयास करना होगा, जैसे किसी भी इवेंट में प्रोफेशनल्स से मेल-जोल बढ़ाने के लिए आगे से एक छोटा संवाद शुरू करने की पहल करें। टोरंटो यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार लोग काम से संबंधित स्वाद में स्वयं को ज्यादा सहज महसूस करते हैं। इसलिए वर्क रिलेटेड हो सकता है कंवर्सेशन।
फॉलोअप करें
अगर नेटवर्किंग स्किल को डवलप करना चाहते हैं तो आपको यह सीखना होगा कि किस तरह से फॉलोअप करना है। यह काम ठीक उसी तरह है जैसे आप बीज बोने के बाद पौधे को बढ़ा करने के लिए लगातार उसकी देखभाल करते हैं। ठीक उसी तरह किसी व्यक्ति से मुलाकात करने के बाद उसका कॉन्टेक्ट नबंर लें और किसी अवसर पर अभिवादन का मेल करते रहें।





No comments:
Post a Comment