Breaking News
recent

हाइवे पर एक साथ पांच वाहनों की भिड़ंत, मची चीख पुकार

सीकर।
जिले के रींगस में सरगोठ बस स्टैण्ड पर कट पर पांच वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे पांचों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में गनीमत रही की वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार जयपुर की ओर से आ रही एक पिक अप जीप के चालक ने सरगोठ स्टैण्ड पर डिवाइडर के कट में अचानक गाड़ी घुमा दी। पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टïक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद पिकअप की सामने से आ रही कार दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। बोलेरो कार भी पिकअप से टकराने के बाद विपरीत दिशा में घूम गई तथा वहां से गुजर रही एक अन्य कार से टकरा गई। महज कुछ सैकण्ड में हुई पांचों वाहनों की भिड़त में गनीमत रही की किसी वाहन चालक या अन्य सवारी को कोई बड़ी चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.