Breaking News
recent

लापरवाही से रखे डामर के ड्रम से टक्कर के बाद कार पलटी, युवक की हुई दर्दनाक मौत, तीन घायल

राजसमंद.
राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर फोरलेन पर हादसे से बचाव के लिए लापरवाह तरीके से रखे डामर के खाली ड्रम से एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ड्रम से टकराने के बाद कार पलट गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। जिसके बाद फोरलेन पर दुर्घटना रोकने के लिए किया गया उपाय ही सवालों के घेरे में आ गया।

पुलिस के अनुसार उदयपुर के पास शादी समारोह में भाग लेकर राजसमंद की तरफ लौटते वक्त कार एक हॉस्पीटल के सामने बीच फोरलेन पर रखे ड्रम से टकरा गई। हादसे में रूपनगर, बोरून्दा (जोधपुर) हाल गणेशनगर राजसमंद निवासी प्रतापसिंह (27) पुत्र भवानीससिंह राजपूत की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मिठू कंवर (25), तेज कुंवर व अरविंद घायल हो गए।

हादसे के बाद चारों को निजी अस्पताल ले गए, जहां से दम तोडऩे के बाद प्रतापसिंह का शव देलवाड़ा अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही घायलों को भी छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.