रामगढ़ से चुराई थी पांच बाइक
रामगढ़ शेखावाटी. कस्बे की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से दो बाइक भी बरामद की गई है। इसके अलावा तीनों आरोपियों ने रामगढ़ कस्बे से पांच बाइक चोरी करना भी कबूल किया है।
रामगढ़ कस्बे में पिछले दिनों से हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर काबू पाने तथा आरोपियों को पकडऩे के लिए थानाधिकारी घासीराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने रात मे विशेष निगरानी शुरु की। बुधवार देर रात को गश्ती पुलिस को दो युवक दीपक कुमार पुत्र प्रकाश नाइक निवासी वार्ड 18 रामगढ़ तथा संयज कुमार पुत्र छगनलाल खटीक वार्ड 30 निवासी लक्ष्मणगढ़ को संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिखाई दिये। पुलिस ने पुछताछ की तो संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए। शक पुख्ता होने पर दोनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की तो दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने रामगढ़ कस्बे से पांच बाइक चुराने की घटनाओं को स्वीकार किया है। अजय पुत्र लालचन्द निवासी लक्ष्मणगढ़ इनका तीसरा साथी था जो चोरी की बाइकों को बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रात को एक से तीन के बीच चुराते थे बाइक
थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि दीपक जो मजदूरी का काम करता है रामगढ़ का स्थानीय निवासी होने के कारण दिन के समय बाइक चोरी करने के स्थान की रैंकी करता था। रात के समय के अपने लक्ष्मणगढ़ के साथी संजय के साथ रात के एक से तीन के बीच बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते। चोरी करने के बाद संजय बाइक को उसी समय लक्ष्मणगढ़ ले जाता। लक्ष्मणगढ़ में इनका तीसरा साथी अजय चोरी की बाइक को बेचने का काम करता था।
पांचवी वारदात में इस तरह पकड़े गए
दीपक स्थानीय निवासी होने के कारण दिन में रैंकी करके रात में चोरी की घटना को वारदात देता था। चार बाइक की चोरियों को अकेले दीपक ने अंजाम दिया। पांचवीं चोरी में संजय उसके साथ था। पांचवीं मोटर साईकिल बुधवार रात को चुराने का प्रयास कर रहे थे। बाइक बार-बार स्टार्ट करने के बाद भी स्टार्ट नहीं हुई तो उसे पैदल ही सुनसान जगह पर ले गए जहां पुलिस के गश्ती दल के नजर पड़ते ही दोनों बाइक को झाड़ में छुपा कर भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकडक़र पुछताछ कि तो संतोषजनक जबाव नहीं दे पाये । सख्ती से पुछने पर बाइक चोरी को अंजाम देने की घटना बताई।
गोली लगने के तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत
थोई. थाना इलाके के खातीवाला तन चीपलाटा में २९ जनवरी को फायरिंग में घायल हुए मुकेश गुर्जर की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। यह जानकारी मुकेश के रिश्तेदार रोहिताश गुर्जर ने दी। उसका कहना है कि शुक्रवार को मुकेश का शव पोस्टमार्टम के बाद थोई थाने पर लाया जाएगा। यहां मृतक के परिजनों को मुआजना देने और गोली चलाने वाले आरोपियों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग जाएगी।
इधर, मुकेश को गोली मारकर घायल करने वाले नामजद आरोपी विक्रम मीणा व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। थोई थानाधिकारी भूपसिंह ने बताया कि नीमकाथाना एएसपी दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पांच-छह पुलिस टीमों को लगा रखा है। कॉल डिटेल के आधार पर दबिश दे रही है।
परिजनों का कहना है कि मुकेश के सिर में गोली फंसी हुई थी।





No comments:
Post a Comment