Breaking News
recent

धारदार हथियार से रेता महिला गला, जंगल में तड़पते हुए मिली

बगड़ी नगर/ पाली। बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के कंटालिया गांव के निकट जंगल में शनिवार को एक युवती गंभीर अवस्था में घायल मिली। उसका किसी ने धारदार हथियार से गला काट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सोजत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया।
रायपुर थाना क्षेत्र के कालब खुर्द निवासी रेखा (25) पत्नी भगवानसिंह रावत ४ फरवरी को बिना बताए घर से निकल गई। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रायपुर थाने में ५ फरवरी को दर्ज कराई गई। शनिवार को युवती अपने पीहर लीलकी (सोजत) के निकट सिचियावास के जंगल में गंभीर अवस्था में घायल मिली। उसका किसी ने धारदार हथियार से गला काट दिया था।
इससे उसकी श्वास व भोजन नली कट गई। उधर से गुजर रहे सिचियावास निवासी बाबूलाल ने रेखा की पहचान कर उसके पिता शंकरसिंह को सूचना दी। परिजन गंभीर घायल रेखा को सोजत अस्पताल ले गए तथा पुलिस को सूचना दी। जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोबाइल व गले से सोने की कंठी गायब
कंटालिया चौकीप्रभारी सज्जनसिंह ने बताया कि घायल रेखा के परिजनों ने बताया कि रेखा के गले में सोने की कंठी पहनी हुई थी जो गायब है। इसके साथ ही उसका मोबाइल भी मौके से गायब मिला। लूट के इरादे से किसी ने उसकी हत्या का प्रयास किया या मामला प्रेम प्रसंग का है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
चार वर्ष पूर्व हुई थी रेखा की शादी
रेखा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व कालब खुर्द निवासी भगवानसिंह रावत से हुई थी। जो अपने ससुराल से बिना बताए निकल गई थी तथा अपने पीहर भी नहीं पहुंची। ऐसे में किसी युवक द्वारा उसे भगाकर ले जाने की भी आशंका जताई जा रही है। रायपुर थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई।
रेखा की जान बचाने देर रात तक जुटे रहे चिकित्सक
रेखा का हत्या का प्रयास करने वाले बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और फरार हो गए। जिससे उसकी श्वास व भोजन नली कट गई। जोधपुर के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों का दल देर रात तक ऑपरेशन में जुटा रहा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.