Breaking News
recent

रोम में यूरोपा लीग के मैच से पहले भिड़े फुटबाल प्रशंसक, हिंसक झड़प में चार को लगी गोली

रोम। यूरोपा लीग राउंड ऑफ-32 में इटली क्लब लाजियो और स्पेनिश क्लब सेविला के बीच मुकाबला गुरुवार रात को खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के फुटबॉल प्रशंसकों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। जानकारी के मुताबिक, हिंसक झड़प में चार लोगों को गोली भी लगी है।

चार लोगों को लगी गोली

यह हिंसक घटना बुधवार रात 9.30 बजे कोलेसिएम के पास हुई जहां चार लागों को झड़प के दौरान गोली लग गई। इसमें दो स्पेनिश, एक अमेरिकी और एक ब्रिटिश नागरिक शामिल है। घायलों को जल्द ही स्पिरिटो सेंटो अस्पताल ले जाया गया जहां एक ही हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में करीब 40 लोग शामिल थे और गोली चलने के समय कई लोग पास के बार और रेस्तरां में चले गए।

चाकू से हुआ हमला

बताया जा रहा है कि मास्क पहने लाजियो समर्थकों के एक समूह ने लियोनीना सड़क पर मौजूद सेविला के समर्थकों पर छड़ी और चाकू से हमला किया। कई लोगों के पावं में चोट भी लगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.